पेट पालने के लिए खुद करते थे मजदूरी, बड़ा भाई 16-16 घंटे लगातार काम करता था

Updated on 02-08-2022 07:10 PM

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार रात देश को तीसरा गोल्ड दिलाने वाले वेटलिफ्टर अचिंता शेउली (73 KG) ने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई आलोक, मां पूर्णिमा और कोच को दिया है। हुगली के रहने वाले अचिंता के सपने पूरे करने के लिए उनके बड़े भाई आलोक ने अपने सपने बीच में ही छोड़ दिए।

अचिंता ने भाई को ही देखकर 2011 में वेटलिफ्टिंग शुरू की थी, लेकिन 2013 में पिता का देहांत हो गया। तंगी इतनी थी कि पिता के अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। मां के लिए दोनों बेटों की डाइट का इंतजाम करना मुश्किल होने लगा। तब अचिंता के बड़े भाई ने अपने करियर का बलिदान देने का फैसला किया। आलोक ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपने संघर्ष की कहानी बताई।

अंडे और एक किलो मांस-चावल के लिए खेतों में काम किया
आलोक बताते हैं, 'पिता के गुजर जाने के बाद मैने वेटलिफ्टिंग छोड़ दी ताकि अचिंता अपना करियर जारी रख सकें। हम अपनी डाइट में एक-एक अंडा और एक किलो मीट ले सकें इसके लिए खेतों में मजदूरी करते थे।'

आलोक ने बताया, '2014 में अचिंता का पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट में चयन हो गया। फिर उन्हें नेशनल कैंप के लिए चुन लिया गया। इस खेल में डाइट खर्च ज्यादा है। ऐसे में DA के बाद भी उसकी डाइट पूरी नहीं होती थी। ऐसे में उसने मुझसे पैसे मांगे। फिर मैंने ज्यादा काम शुरू किया। मैं सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक लोडिंग का काम करता था। फिर शाम को 5 घंटे की पार्ट टाइम जॉब करता था और रात में एग्जाम की तैयारी भी।

मां को भी खेतों में मजदूरी करनी पड़ी। हमने पैसे बचाकर अचिंता को भेजे, ताकि वह डाइट पर ध्यान दे। 2018 में खेलो इंडिया में सिलेक्शन होने के बाद अचिंता को पॉकेट मनी मिलने लगी। इसके बाद उनके डाइट खर्च का बोझ कम हो गया। अब वे केंद्र सरकार के टॉप्स योजना में भी शामिल हैं।'


      अन्य महत्वपुर्ण खबरें

       07 August 2026
      नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
       07 August 2026
      नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
       07 August 2026
      नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
       07 August 2026
      नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
       07 August 2026
      नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
       07 August 2026
      नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
       05 August 2026
      नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
       05 August 2026
      नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
       05 August 2026
      लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
      Advt.