आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में तीन भारतीय निशानेबाजों को स्वर्ण

Updated on 03-03-2022 09:16 PM

काहिरा तीन भारतीय निशानेबाजों निश्री निवेता, ईशा सिंह और रुचिता विनेरकर ने आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीते हैं। भारत की इन तीनों ही महिला खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ये स्वर्ण जीते हैं। इस के साथ ही भारतीय जोड़ी ने साल के पहले विश्व कप में स्वर्ण पदक के मुकाबले में 16 अंक बनाये और देश को दूसरा स्वर्ण और कुल तीसरा पदक दिलाया।

अब भारत यहां दो स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर नंबर एक पर बना हुआ है। तीनों भारतीय निशानेबाज क्वालीफिकेशन के दूसरे चरण में 574 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। वहीं जर्मनी की एंड्रिया कैथरीना हेकनर, सैंड्रा रेइट्ज और कैरिना विमर ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में केवल छह अंक बनाये और उन्हें रजत पदक ही मिल पाया।

जर्मन निशानेबाज 571 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। इससे पहले भारतीय पुरुष निशानेबाज सौरभ चौधरी, गौरव राणा और केदारलिंग बालकृष्ण 10 मीटर एयर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने से रहे गये।

कांस्य पदक मैच में भारतीय पिस्टल टीम ने छह अंक हासिल किय और वह इटली के टोराची एलेसियो, मोना पाओलो और टेस्कोनी लुका के बाद चौथे स्थान पर रही। इटली की टीम को कुल 16 अंक मिले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.