दिवाली से पहले शिखर पर सोना, चीन बन रहा विलेन, गोल्डमैन सैश ने बढ़ाई चिंता, जानिए नया रेट
Updated on
07-10-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: दिवाली और धनतेरस से पहले सोने की कीमत में काफी तेजी दिख रही है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें ₹1.20 लाख के पार पहुंच गई। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सुबह 10 बजे 568 रुपये की तेजी के साथ ₹1,20,817 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में यह 1,20,249 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,20,350 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,20,879 रुपये तक ऊपर और 1,20,350 रुपये तक नीचे गया।
यह उछाल गोल्डमैन सैश द्वारा दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अनुमान बढ़ाकर $4,900 प्रति औंस करने और चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा लगातार 11वें महीने सोने के भंडार में बढ़ोतरी करने के कारण आया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर के अंत तक चीन की सोने की होल्डिंग कुल 74.06 मिलियन फाइन ट्रॉय औंस थी, जो अगस्त में 74.02 मिलियन थी। चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 11वें महीने सोने की खरीद की है।
कहां तक जाएगी कीमत?
इस बीच गोल्डमैन सैश ने दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अनुमान $4,300 प्रति औंस से बढ़ाकर $4,900 प्रति औंस कर दिया है। इसके पीछे पश्चिमी देशों के ईटीएफ में मजबूत निवेश और केंद्रीय बैंकों द्वारा संभावित खरीद को कारण बताया गया है। गोल्डमैन सैश ने कहा कि हमें अपने सोने की कीमत के अनुमान में और बढ़ोतरी की उम्मीद है, क्योंकि निजी क्षेत्र का अपेक्षाकृत छोटे सोने के बाजार में विविधीकरण ETF होल्डिंग्स को हमारे अनुमान से ऊपर ले जा सकता है
सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी दोनों सकारात्मक नोट पर बंद हुए थे। सोने का दिसंबर वायदा अनुबंध .81 फीसदी तेजी के साथ ₹1,20,249 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा अनुबंध ₹1,47,519 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ, जिसमें 1.22% की बढ़त देखी गई। चांदी की कीमतों में आज भी थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। दिसंबर वायदा ₹1,47,610 प्रति किलोग्राम पर चल रहा था।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…