अमेरिका में रेट कट के बाद सोने में उछाल, चांदी ऑल-टाइम हाई पर, जानिए नया रेट
Updated on
11-12-2025 02:37 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज काफी तेजी दिख रही है। यह तेजी अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती के बाद आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में करीब 700 रुपये की तेजी आई है जबकि चांदी की कीमत एक बार फिर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। 5 फरवरी की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,29,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था जबकि आज 1,30,250 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,30,590 रुपये तक हाई गया।
सुबह 10.30 बजे यह 731 रुपये यानी 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 130527 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच चांदी की कीमत आज फिर नए रेकॉर्ड पर पहुंच गई। इसमे करीब 4,000 रुपये की तेजी आई है। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 1,88,735 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 1,89,908 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 1,93,452 रुपये तक उछली। 10.30 बजे यह 3,976 रुपये यानी 2.11 फीसदी तेजी के साथ 1,92,711 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.7% बढ़कर 4,236.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स फरवरी डिलीवरी के लिए 0.3% गिरकर 4,224.70 डॉलर पर बंद हुए। चांदी ने अपनी शानदार तेजी जारी रखी, स्पॉट कीमतों में रिकॉर्ड 61.85 डॉलर का उछाल आया। इस साल चांदी में 113% की बढ़ोतरी हुई है। इस तेजी के पीछे औद्योगिक मांग में मजबूती, घटते भंडार और अमेरिका में इसे महत्वपूर्ण खनिज के रूप में वर्गीकृत करना शामिल है
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…