अच्छी खबर! युद्ध के बीच यूक्रेन ने शुरू किया अनाज का निर्यात, लेबनान भेजा 26,000 टन मक्का

Updated on 01-08-2022 11:40 PM

भुखमरी के संकट से जूझ रहे कई देशों के लिए युद्धग्रस्त यूक्रेन से अच्छी खबर आई है। दरअसल यूक्रेन ने अनाज का निर्यात फिर से शुरू कर दिया है। खबर है कि रूसी आक्रमण के बाद पहली बार यूक्रेन से अनाज ले कर एक जहाज उसके ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो गया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि मालवाहक जहाज 'रजोनी' पर सिएरा लियोन (पश्चिमी अफ्रीकी देश) का झंडा लगा था। जाहज ओडेसा के बंदरगाह से लेबनान के लिए रवाना हुआ। संयुक्त राष्ट्र के एक बयान के अनुसार, जहाज 26,000 टन से अधिक मक्का ले जा रहा है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जहाज के मंगलवार को इस्तांबुल पहुंचने की उम्मीद है, जहां उसकी जांच की जाएगी। इसके बाद उसे आगे रवाना किया जाएगा। यह मक्का लेबनान भेजा जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन से अनाज निर्यात का स्वागत किया। उन्होंने इसे "एक सामूहिक उपलब्धि" बताया। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने एक बयान में कहा, "महासचिव 26 फरवरी 2022 के बाद से यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से पहले कॉमर्शियल जहाज एम/वी रजोनी के प्रस्थान का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।" उन्होंने कहा कि मौजूदा अनाज और खाद्य पदार्थ वैश्विक बाजारों में जा सकें यह सुनिश्चित करना एक मानवीय जरूरत है। 

इससे पहले यूक्रेन के बुनियादी ढांचा मंत्री ओलेक्सांद्र कुब्राकोव ने कहा, ''आज यूक्रेन, अपने साझेदारों के साथ दुनिया को भुखभरी से बचाने के लिए एक और कदम उठा रहा है।'' उन्होंने कहा कि इससे यूक्रेन को भी मदद मिलेगी। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 22 जुलाई को इस्तांबुल में किए गए सौदों के अनुरूप अन्य जहाज भी सुरक्षित गलियारों के माध्यम से यूक्रेन के बंदरगाहों से रवाना होंगे। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.