रहाणे के पास टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की करने का अच्छा अवसर : गंभीर

Updated on 23-11-2021 07:11 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि आजिंक्य रहाणे को गुरुवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरु हो रही टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पक्की करने का एक और अवसर मिला है।

 कानपुर में हो रहे इस टेस्ट में रहाणे भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली अवकाश पर हैं। रहाणे पिछले काफी समय से फार्म में नहीं हैं। उन्होंने पिछले 15 टेस्ट में 24.76 की औसत से केवल 644 रन बनाए हैं।

गंभीर ने कहा, मेरा मानना है कि पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल को पारी की शुरुआत करनी चाहिये जबकि शुभमन गिल नंबर चार पर उतरें। गंभीर ने कहा, मैं पारी की शुरुआत के लिए मयंक और राहुल के साथ जा रहा हूं क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड में पारी की अच्छी शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा, रहाणे बहुत भाग्यशाली हैं कि वह अभी भी इस टीम का हिस्सा हैं क्योंकि वह आगे चल रहा है हालांकि अब फिर से उसे एक और अवसर मिला है उम्मीद है कि वह इसका लाभ उठाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे चक्र की शुरुआत होगा। कीवी टीम अभी विश्व टेस्ट  खिताब विजेता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.