'ईरान के साथ अच्छी बातचीत', ट्रंप ने बताया डील बहुत मुमकिन, तेहरान बोला- अभी कर रहे अमेरिकी प्रस्ताव की समीक्षा

Updated on 07-05-2026 11:42 AM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन साथ ही कहा कि ईरान से जवाब मिलने की कोई समय सीमा नहीं है। बुधवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "हमारी स्थिति अच्छी है। अभी हम अच्छा कर रहे हैं और हमें वह हासिल करना है जो हमें चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा कि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हमें एक बड़ा कदम और आगे बढ़ाना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "यह बहुत मुमकिन है कि हम कोई समझौता कर लेंगे।" जब ट्रंप से पूछा गया कि अमेरिका के ताजा प्रस्ताव पर ईरान से जवाब मिलने की क्या कोई समय सीमा है, उन्होंने कहा, "कोई समय सीमा नहीं, यह होगा। यह जरूर होगा, लेकिन इसकी कोई समय सीमा नहीं है।"

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ट्रंप का दावा

इस दौरान ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने उनकी मुख्य मांग मान ली है, जिसके तहत ईरान कोई भी परमाणु हथियार नहीं रखेगा। उन्होंने कहा, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते और न ही वे रखेंगे। उन्होंने दूसरी बातों के साथ-साथ इस बात पर भी सहमति जताई है। ट्रंप के दावे के बावजूद अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं है कि ईरान ने किन बातों पर सहमति जताई है।

ईरान कर रहा प्रस्ताव की समीक्षा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने बताया कि अमेरिका के प्रस्ताव की अभी समीक्षा की जा रही है और तेहरान अपना फैसला पाकिस्तान के जरिए अपनी स्थिति बताएगा। बातचीत से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष एक पेज के 14 बिंदुओं वाले ड्राफ्ट पर सहमति के करीब हैं, जो दुश्मनी को खत्म कर देगा। इसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने, अमेरिका के प्रतिबंध हटाने और ईरान की परमाणु गतिविधियों पर सीमाएं लगाने के संबंध में विस्तृत बातचीत होगी।

ट्रंप की ईरान को चेतावनी

मध्यस्थ में शामिल एक पाकिस्तानी सूत्र ने कहा, "हम इसे बहुत जल्द ही पूरा कर लेंगे। हम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुके हैं।" इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि "अगर ईरान वह देने के लिए राजी हो जाता है जिस पर सहमति बनी है, तो युद्ध खत्म हो जाएगा।" इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि उसके ऐसा न करने पर बमबारी तेज हो सकती है और यह पहले से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, उन्होंने कोई खास जानकारी नहीं दी कि किस बारे में सहमति बनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.