अलविदा शिंजो आबे, जापान ने दी अंतिम विदाई

Updated on 12-07-2022 08:13 PM

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे मंगलवार दोपहर एक बजे (स्थानीय समयानुसार) पंचतत्व में विलीन हो गए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत नेता आबे की आत्मिक शांति के लिए मध्य टोक्यो के जोजोजी मंदिर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे को लोगों ने अंतिम विदाई दी। पिछले दिनों नारा शहर में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जोजोजी मंदिर में आबे के अंतिम दर्शनों के लिए सैकड़ों नागरिक पहुंचे। लोगों ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर अश्रुपूरित विदाई दी।

आबे की पार्थिव देह को सोमवार शाम जोजोजी मंदिर ले जाया गया था। अंतिम संस्कार के समय परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कुछ राजनीतिक नेता मौजूद रहे।

जोजोजी मंदिर पहुंचने से पहले आबे की पार्थिव देह को राजधानी के राजनीतिक दिल नागाटाचो ले जाया गया। यहां डाइट बिल्डिंग में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। आबे ने पहली बार 1993 में युवा सांसद के रूप में इस बिल्डिंग में प्रवेश किया था। इसी कार्यालय से उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में दो कार्यकालों में देश का नेतृत्व किया। आबे के निधन पर जापान सरकार को 259 देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से 1,700 से अधिक शोक संदेश मिले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.