गूगल पर जुर्माना

Updated on 20-07-2022 09:57 PM

मॉस्को। यूक्रेन पर रूस के हमले जारी है और उसकी आक्रमकता को लेकर गूगल की ओर से भ्रामक खबरें चलाने का आरोप लगाकर उसने 3,000 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोक दिया। मॉस्को की एक अदालत ने गूगल को रूस के खिलाफ गैरकानूनी और भ्रामक खबरें चलाने और यूक्रेन युद्ध को लेकर गलत सामग्री परोसने का दोषी पाया। कोर्ट में गूगल को इस बात के लिए भी दोषी माना गया कि सरकार की ओर से बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद इस तरह के कंटेंट यूट्यूब अन् जगहों से नहीं हटाए गए।

इसके बाद गूगल पर 21.1 अरब रूबल (करीब 3,000 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा दिया। नियामक रॉस्कमेंजोर ने कहा, तांस्की अदालत ने गूगल पर 37.3 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। कंपनी बार-बार कहने पर भी प्रतिबंधित मैटेरियल को अपनी साइट से हटा नहीं रही है। अदालत ने खासकर यूट्यूब को सख् चेतावनी दी है। कहा, यूट्यूब अपने प्लेटफॉर्म से मिलिट्री ऑपरेशन के मैटेरियल नहीं हटा रहा है, जो यूक्रेन युद्ध के दौरान किए गए हैं।


अदालत ने गूगल पर जुर्माने की राशि रूस में उसके कुल सालाना टर्नओवर के हिसाब से तय हुई है। कंपनी पर पिछले साल भी 7.2 अरब रूबल का जुर्माना लगाया गया था। गूगल का रूस में स्थित अकाउंट भी सीज कर दिया गया है। साथ ही कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऐसे में कर्मचारियों को वेतन देना भी अब मुश्किल हो गया है। मॉस्को ने कई बार गूगल को ऐसे कंटेंट अपनी साइट यूट्यूब से हटाने और दोबारा चलाने की चेतावनी दी थी, लेकिन यूक्रेन युद्ध के समय कंपनी ने और भी भड़काऊ और गलत संदेश वाले कंटेंट प्रसारित किए। गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट, यूट्यूब को रूस ने लंबे समय से निशाने पर ले रखा है, जबकि ट्विटर, मेटा जैसे प्लेटफॉर्म धड़ल्ले से चल रहे हैं। रॉस्कमेंजोर ने कहा, इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि गूगल हमारे खिलाफ दुष्प्रचार करता है।


अदालत ने ताजा मामले में यह भी पाया कि यूट्यूब रूस के युवाओं को गैरकानूनी प्रोटेस् के लिए भी उकसाती है। इसके लिए कंपनी ऑनलाइन सर्वे के जरिये सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काती है। बच्चों को बहकाने के लिए प्रतिबंधित वीडियो सामग्री का सहारा लेती है। इन्फॉर्मेशन पॉलिसी की संसदीय समिति के डिप्टी हेड एंटन गॉर्किन ने कहा, गूगल रूस के कानून के खिलाफ गलत सामग्री दिखाता था। मुझे समझ नहीं आता कि यह कंपनी यह तरीका क्यों अपना रही है, क्योंकि इससे वह रूस में अपना बाजार गंवा देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.