गूगल का रेवेन्यू पहली बार 100 बिलियन डॉलर पार

Updated on 30-10-2025 02:29 PM

गूगल और उसकी पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 2025 की सितंबर तिमाही में 102.35 बिलियन डॉलर (करीब ₹9.06 लाख करोड़) का रेवेन्यू कमाया है। यह पहला मौका है जब कंपनी ने किसी तिमाही में 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है।

सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने X हैंडल पर इसे 'माइलस्टोन क्वार्टर' बताया। पिचाई ने लिखा, ‘हमने पहली बार 100 बिलियन डॉलर का क्वार्टर दिया, जिसमें हमारे हर बड़े बिजनेस सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ हुई।

पांच साल पहले हमारा क्वार्टरली रेवेन्यू 50 बिलियन डॉलर था।’ ये नंबर दिखाते हैं कि गूगल के कोर प्रोडक्ट्स जैसे सर्च, यूट्यूब और क्लाउड ने AI पर बढ़ते फोकस के साथ कितनी तेजी से स्केल किया है।'

दिसंबर तक जेमिनी 3 लॉन्च करने की तैयारी

उन्होंने कहा कि गूगल का ‘AI का फुल-स्टैक अप्रोच’ बेहतर मोमेंटम ला रहा है, जिसमें इसके एडवांस्ड AI मॉडल्स जैसे जेमिनी 2.5 प्रो, वियो, जेनी 3 और नैनो इनोवेशन में आगे हैं।

पिचाई के मुताबिक, अब तक 13 मिलियन से ज्यादा डेवलपर्स ने गूगल के जेनरेटिव एआई मॉडल्स के साथ काम किया है और कंपनी इस साल के अंत में जेमिनी 3 लॉन्च करने की तैयारी में है।

सर्च पर बात करते हुए पिचाई ने कहा गूगल ने रिकॉर्ड टाइम में एआई ओवरव्यूज और एआई मोड रोल आउट किया, जो अब 40 भाषाओं में अवेलेबल है और रोजाना 75 मिलियन यूजर्स को अट्रैक्ट कर रहा है।

सालाना आधार पर 34% बढ़े कस्टमर्स

AI से जुड़े रेवेन्यू की वजह से ग्रोथ में और तेजी आई। नए कस्टमर्स में करीब 34% की साल-दर-साल बढ़ोतरी हुई और 70% से ज्यादा मौजूदा कस्टमर्स अब गूगल के AI प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रहे हैं। क्लाउड के तहत 13 प्रोडक्ट लाइन्स ने 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का एनुअल रन रेट हासिल किया है।

यूट्यूब स्ट्रीमिंग स्पेस में अब भी नंबर वन

यूट्यूब की बात करें तो वो स्ट्रीमिंग स्पेस में अब भी नंबर वन है। पिचाई ने कहा कि प्लेटफॉर्म ‘अमेरिका में 2 साल से ज्यादा समय से स्ट्रीमिंग वॉच टाइम में नंबर 1 है।’ खास बात ये कि यूट्यूब का शॉर्ट-फॉर्म वीडियो फीचर शॉर्ट्स अब ट्रेडिशनल इन-स्ट्रीम वीडियोज से प्रति वॉच आवर ज्यादा रेवेन्यू कमा रहा है, जो शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट की तरफ प्लेटफॉर्म के शिफ्ट को दिखाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
 22 June 2026
नई दिल्‍ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्‍ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
 22 June 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…
 22 June 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास फंसे उर्वरक से लदे 16 मालवाहक जहाजों में से करीब 10 से 12 जहाज इस जलमार्ग को पार करने में सफल…
 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
Advt.