मुस्लिम परिवार से हैं गोरी नागौरी बताया डांस को अश्लील बोलकर लोग कैरेक्टर पर उठाते थे उंगली

Updated on 05-10-2022 06:25 PM

बिग बॉस 16 में टीवी एक्टर्स से ज्यादा इंडस्ट्री से बाहर के लोग दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इनमें अब्दु रोजिक और गोरी नागौरी शामिल हैं। गोरी जब बिग बॉस के स्टेज पर आईं तो उनकी एनर्जी की सलमान खान ने भी तारीफ की थी। गोरी नागौरी स्टेज परफॉर्मर हैं। उनकी कुछ म्यूजिक वीडियोज भी आ चुके हैं। उन्हें राजस्थान की शकीरा भी कहा जाता है। गोरी ने स्टेज पर ही हिंट दी थी कि वह डांसर बनी तो उनके परिवारवाले उनके खिलाफ हो गए। कम लोग जानते हैं कि गोरी नागोरी मुस्लिम परिवार से हैं जहां नाच-गाने के अच्छा नहीं माना जाता। जब उन्होंने इस प्रोफेशन को चुना तो उन्हें घरवालों ने हर तरह से रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानीं। 

घर पर मिलीं गालियां

गोरी नागोरी सलमान को बता चुकी हैं कि वह गोरी हैं और नागोरी हैं इसलिए उनका नाम गोरी नागोरी पड़ा। कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम तस्लीमा बानो है। उनके डांस शोज पर जबरदस्त भीड़ जुटती है। इतना ही नहीं गोरी के वीडियोज यूट्यूब पर भी ताबड़तोड़ देखे जाते हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में गोरी ने बताया, मेरा परिवार नाच-गाने के एकदम खिलाफ था। मेरे आसपास के लोगों ने मुझसे कहा कि यह अश्लील काम है और इससे मेरा कैरेक्टर खराब दिखता है। गोरी को डांस न करने के लिए डराया-धमकाया गया, गालियां मिलीं, प्रताड़ित किया गया, यहां तक की कमरे में बंद भी किया गया। पर गौरी अड़ी रहीं। वह बताती हैं,  मैंने धीरे-धीरे छोटे शोज लेने शुरू किए जो आगे चलकर बड़े हो गए।

बिग बॉस से कॉल को समझा फेक

बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने के बारे में गोरी नागौरी ने बताया कि जब उनको कॉल आया तो उन्हें लगा कि कोई प्रैंक कर रहा है। मुझे लगा कि यह फेक कॉल है। गोरी बताती हैं, कई मीटिंग्स के बाद फाइनल हुआ। मुझे याद है मुझे कॉल आया कि मैं सिलेक्ट हो गई हूं तो उस वक्त मैं एक रेस्ट्रॉन्ट में थी और मैं सड़क पर ही डांस करने लगी थी। शो से ज्यादा सलमान खान से मिलने का खयाल ही रोमांचित करने वाला था। गोरी नागौरी बिग बॉस के झगड़ों से डरती हैं। उन्होंने कहा था कि वह गुस्से में वहां कुछ ऐसा नहीं बोलना चाहतीं जिसका पछतावा हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.