अनुभवी खिलाडिय़ों से सीखने को मिला: ज्योति

Updated on 10-12-2021 09:40 PM

बेंगलुरु भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी ज्योति ने कहा है कि अनुभवी खिलाडिय़ों के साथ लगातार खेलते रहने के साथ ही प्रशिक्षण से भी उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है।

ज्योति ने मलेशिया दौरे में अप्रैल 2019 में महिला टीम की ओर से खेलना शुरु किया था। उस विशेष दौरे के दौरान भारतीय टीम ने चार मैच जीते और एक मैच ड्रा रहा। ज्योति ने कहा, मैं महिलाओं के इस शानदा समूह का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।

मुझे लगता है कि हमारे पास जितने अनुभवी खिलाड़ी हैं, उससे मुझे निश्चित रूप से लाभ हुआ है। मैं हमेशा इन खिलाडिय़ों से कुछ कुछ हासिल करने के लिए तत्पर रहती हूं।  भारत में महिला टीम की खिलाड़ी होने का यह एक शानदार समय है, हॉकी इंडिया के समर्थन के कारण ही हमें काफी एक्सपोजर मिला है।

 ज्योति ने कहा, मेरा मानना है कि मेरे लिए यह एक शानदार अवसर है कि मैं आगे बढ़ूं और तेजी से बढ़ूं क्योंकि मुझे यहां अपनी टीम में बहुत सारे विश्वस्तरीय  खिलाड़ी मिले हैं। वंदना, रानी, नवजोत, नवनीत के रुप में मेरे पास ऐसे खिलाडिय़ों का एक ऐसा समूह है जो मेरी क्षमताओं पर विश्वास करते हुए हमेशा मेरे खेलने में सहायता करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.