पाकिस्तान में कट्टरपंथियों के आगे झुकी सरकार, लाहौर में सड़कों और मोहल्लों के हिंदू-सिख नाम रखने पर लगी रोक

Updated on 27-05-2026 12:54 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक बार फिर इस्लामिक कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेकते हुए लाहौर में सड़कों और इलाकों के पुराने हिंदू और सिख नामों को बहाल करने का फैसला टाल दिया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली PML-N सरकार ने लाहौर के ऐतिहासिक स्थलों को उनके बंटवारे के पहले वाले पुराने नाम वापस देने का प्रस्ताव रखा था। यह प्रस्ताव पूर्व प्रधानमंत्री और PML-N के प्रमुख नवाज शरीफ की पहल पर लाया गया था। लेकिन कट्टरपंथियों के दबाव में इस फैसले को टाल दिया गया है।

नाम बदलने का यह अभियान लाहौर हेरिटेज एरियाज रिवाइवल नामक पहल का हिस्सा था, जिसे मरियम नवाज ने 2025 में शुरू किया था। 50 अरब पाकिस्तानी रुपये के इस प्रोजेक्ट का मकसद लाहौर की ऐतिहासिक विरासत को पुराने स्वरूप में लाना था। मार्च में अभियान शुरू किए जाने के बाद अब तक लाहौर में कम से कम 9 जगहों के नाम आधिकारिक तौर पर बदले गए थे।

नाम बदलने के फैसले पर यू-टर्न

पंजाब की मरियम नवाज सरकार ने इसी महीने नाम बदलने को मंजूरी दी थी। इसके तहत इस्लामपुर को कृष्ण नगर, बाबरी मस्जिद चौक को जैन मंदिर चौक और मुस्तफाबाद को धरमपुरा जैसे नामों से बदला जाना था। हालांकि, अब कट्टरपंथियों के दबाव के बाद अधिकारी इससे साफ इनकार कर रहे हैं। लाहौर के डेप्युटी कमिश्नर (रिटायर्ड) कैप्टन मोहम्मद एली एजाज ने पाकिस्तानी अखबार डॉन से कहा, अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।

जब एजाज से पूछा गया कि क्या नवाज शरीफ और मुख्यमंत्री मरियम, दोनों ने सड़कों और गलियों के बंटवारे के पहले वाले मूल नाम बहाल करने की मंजूरी दे दी थी, तो उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है और यह मामला अभी भी चर्चा के अधीन है।

कट्टरपंथियों के दबाव में झुकी सरकार

समाचार एजेंसी PTI ने एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से बताया कि कुछ कट्टरपंथी तत्वों ने और व्लॉगर्स ने हिंदू और सिख नामों को फिर से शुरू करने के फैसले को धार्मिक रंग देकर मरियम नवाज पर निशाना साधा। इस आलोचना के बाद मरियम सरकार बैकफुट पर आ गई है और विरोध से बचने के लिए इस फैसले को टाल दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.