सरकारें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पारिस्थितिकी तंत्र में दबाव के बिंदुओं को कर सकती हैं कम

Updated on 01-11-2021 08:43 PM

रोम  वैश्विक आपूर्ति श्रंखला पारिस्थितिकी तंत्र पर केंद्रित एक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन संग भाग लिया। सम्मेलन में आपूर्ति श्रृंखला में सुधार के लिए विश्वसनीय स्रोत, पारदर्शिता तथा समयसीमा के तीन महत्वपूर्ण पहलुओं को रेखांकित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रगाढ़ करने के विषय पर आयोजित एक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में उन तरीकों पर चर्चा की गई, जिनसे सरकारें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पारिस्थितिकी तंत्र में दबाव के बिंदुओं को कम कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में सुधार के लिएविश्वसनीय स्रोत, पारदर्शिता और समय-सीमाके तीन महत्वपूर्ण पहलुओं को रेखांकित किया। बागची ने कहा, प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत पहले से ही सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और दवा (फार्मा) आपूर्ति श्रृंखला का एक विश्वसनीय स्रोत है और स्वच्छ प्रौद्योगिकी आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने को इच्छुक है। अमेरिका, यूरोपीय संघ (ईयू), ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, जर्मनी, इंडोनेशिया, भारत, इटली, जापान, मेक्सिको, नीदरलैंड, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, स्पेन और ब्रिटेन ने आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान दूर करने और श्रृंखला को प्रगाढ़ बनाने के दीर्घकालिक मार्ग पर चर्चा के लिए रोम में मुलाकात की। अमेरिका ने आपूर्ति श्रृंखला को प्रगाढ़ करने के विषय पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सुरक्षित, टिकाऊ तथा प्रगाढ़ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला हमारी आर्थिक समृद्धि, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामूहिक हितों का आधार है। सभी देशों ने इस दिशा में साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.