निरहुआ के साथ पोज देते दिखे गोविंदा, लोगों ने कहा- अब आप इनके साथ भोजपुरी फिल्म ही बनाइए राजा बाबू
Updated on
17-03-2026 01:44 PM
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन सिंह, मनोज तिवारी, शारदा सिन्हा, कल्पना पटवारी और मालिनी अवस्थी जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। इन सितारों ने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी गायकी से भोजपुरी संगीत का दायरा नैशनल लेवल पर बढ़ाया है।
पवन सिंह ने 'स्त्री 2' फिल्म में 'आई नहीं' गाने से काफी सराहना और लोकप्रियता हासिल की। भोजपुरी और बॉलीवुड के रिश्ते आए दिन मजबूत होते दिख रहे हैं। इसी बीच, भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकारों में से एक, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें निरहुआ और गोविंदा मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
निरहुआ ने लिखा- सुपरस्टार गोविंदा जी का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ
निरहुआ ने कैप्शन में लिखा, 'आदरणीय बड़े भैया, हम सबके सबसे चहेते सुपरस्टार गोविंदा जी का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ, हर हर महादेव।' एक्टर के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
यूजर ने लिखा- दोनों राजा बाबू एकसाथ
पोस्ट पर कुछ ही देर में फैंस के कॉमेंट्स लगातार आने लगे। लोग अपने पसंदीदा कलाकारों के प्रति प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दोनों राजा बाबू एकसाथ। एक और ने कहा- इनके साथ अब भोजपुरी में ही मूवी करिएगा राजा बाबू। एक यूजर ने लिखा, 'दो सुपरस्टार एक फ्रेम में।'
हिंदी सिनेमा के टॉप एक्टर्स में रहे हैं शुमार
गोविंदा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रहे हैं जिन्होंने 90 के दशक में अपनी कॉमेडी और लाजवाब डांस मूव्स से लोगों का दिल खूब जीता है। एक्टर ने 100 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग की है अपने शानदार डांस का जादू बिखेरा है। उनकी शानदार फिल्मों में 'हद कर दी आपने', 'आंखें', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर 1', 'दूल्हे राजा', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'पार्टनर' आदि शामिल हैं।
स्क्रीन पर उनकी जोड़ी खास तौर पर आम्रपाली दुबे के साथ हिट
वहीं दिनेश लाल यादव की बात करें तो भोजपुरी इंडस्ट्री में इनका नाम बतौर सिंगर, एक्टर और राजनेता के तौर पर लिया जाता है। निरहुआ ने भोजपुरी की कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। स्क्रीन पर उनकी जोड़ी खास तौर पर आम्रपाली दुबे के साथ हिट मानी जाती है। वो 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे और आजमगढ़ लोकसभा के सांसद रह चुके हैं।
गोविंदा के स्कूल परफॉर्मेंस पर खूब हुई थी आलोचना
यहां बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंचे गोविंदा को लेकर काफी बवाल मचा था। दरअसल उन्होंने मंच पर डांस परफॉरमेंस किया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर खूब आलोचना शुरू हो गई थी। आलोचकों ने इसे उनके करियर का गिरना बताया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…