अवधेश का 'अर्ध नारी' लुक देख आई गो‎विंदा की की याद

Updated on 03-11-2021 06:45 PM

मुंबई भोजपुरी फिल्म के खतरनाक विलेन अवधेश मिश्रा ने अब अलग-अलग और नए किरदारों की शुरुआत कर दी है। इंस्टग्राम पर उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वोअर्ध नारी’  के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। उनका ये नया लुक लोगों को काफी पसंद रहा है।

वो इनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल, अवधेश मिश्रा ने अपना नया लुक अपकमिंग फिल्मअर्ध नारीका शेयर किया है। इसमें वो एक किन्नर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके इस लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके किरदार, लुक और काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस उनके नए गेटअप को देकर काफी उत्साहित हो गए हैं। वो अब एक्टर की मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अवेधश मिश्रा के लुक को फैंस की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है।

उनके इस गेटअप को देख लोगों को गोविंदा की फिल्मआंटी नंबर वनकी याद रही है। वो कमेंट्स में भी इस बात का जिक्र कर रहे हैं। उनका ये लुक काफी दमदार दिखाई दे रहा है। अगर इसमें उनके गेटअप की बात की जाए तो वो साड़ी में श्रृंगार किए हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस लुक में अपनी दो पोस्ट शेयर की है, जिसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। उनकी फोटो पर एक्टर और विलेन देव सिंह ने कमेंट किया, ‘लाजवाब, शानदार, जबरदस्तअभी बहुत जान बाकी है।

इसके साथ ही बच्चे के पालने के पास बैठे हुए भी एक फोटो एक्टर ने शेयर की है, जिसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘जब किसी किन्नर के दिल में मां की ममता उत्पन्न हो जाती है। तो वह उस ममत्व की खातिर, किसी भी हद को पार कर सकती हैं…:अर्ध नारी…’ उनका ये लुक देखने के बाद तो ये साफ जाहिर है कि उनकी ये फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है। अगर अवधेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्मों की बात की जाए तो इसमेंमेहंदी लगा के रखना’, ‘विवाह’, ‘दुल्हिन गंगा पार के’, ‘पत्थर’, ‘सुनो ससुरजी’, ‘जीना तेरी गली में’, ‘सौगंध गंगा मैया केऔरसंघर्षजैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.