दादी इंदिरा को था हत्या का आभास कुछ देर पहले ही रोने से किया था मना: राहुल गांधी

Updated on 01-11-2021 07:56 PM

नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और उनके अंतिम संस्कार के क्षणों को याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी दादी ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले उनसे कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो रोना नहीं है। इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में राहुल ने अपनी दादी के अंतिम संस्कार के दिन को अपने जीवन का दूसरा सबसे मुश्किल दिन बताया है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सुरक्षा कर्मियों ने 1984 में आज के दिन गोली मारकर हत्या कर दी थी।

राहुल ने याद करते हुए कहा, ''अपनी मृत्यु से पहले सुबह उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मुझे कुछ होता है तो रोना नहीं। मैं समझ नहीं पाया कि उनका क्या मतलब था और दो-तीन घंटे बाद उनकी मौत हो गई। विद लव, इन मेमोरी ऑफ माई बिलव्ड ग्रांडमदर, इंदिरा जी' शीर्षक से यूट्यूब पर जारी वीडियो में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''उन्हें एक तरह से आभास था कि उन्हें मार दिया जाएगा और मुझे लगता है कि घर में सभी को यह पता था। एक बार उन्होंने हमसे खाने की मेज पर कहा था कि सबसे बड़ा अभिशाप किसी बीमारी से मरना होता है।'' राहुल ने कहा कि उनके नजरिए से शायद यह देश के लिए मरने का सबसे अच्छा तरीका था। उन्होंने कहा, ''मेरी दो मां रहीं।

एक सुपर मां जो मेरी दादी थीं जो मेरे पिता के नाराज होने पर मुझे बचाती थीं। दूसरी मेरी मां।'' राहुल ने कहा कि उनके लिए यह मां के जाने जैसा था। वीडियो में इंदिरा गांधी के अंतिम संस्कार के दृश्य भी हैं जिनमें दादी के निधन पर रोते हुए बालक राहुल को देखा जा सकता है। इससे पहले राहुल गांधी ने आज सुबह यहां इंदिरा गांधी के स्मारक 'शक्ति स्थल' पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया, ''मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं- उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.