पाकिस्तान से महामुकाबला, इधर सुनील गावस्कर ने गिना दी गलतियां, सूर्या-गंभीर बयान से नर्वस होंगे!

Updated on 13-02-2026 12:59 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की एक बड़ी चिंता की ओर इशारा किया है। भारत ने नामीबिया के खिलाफ 93 रनों की शानदार जीत दर्ज की, लेकिन गावस्कर का मानना है कि एक स्टार खिलाड़ी की फॉर्म कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट को नर्वस कर सकती है।

अभिषेक शर्मा की फिटनेस ने खड़ी की चिंता

यह चिंता विशेष रूप से इसलिए बढ़ गई है क्योंकि ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान संजू सैमसन के आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए। नामीबिया के खिलाफ सैमसन केवल 22 रन बनाकर आउट हो गए थे।
गावस्कर ने उनके शॉट सिलेक्शन पर चिंता जताते हुए कहा, 'जिस तरह से संजू सैमसन आउट हुए, वह पहले भी उस क्षेत्र (डीप मिड-विकेट) में आउट हुए हैं। स्पष्ट रूप से यह कुछ ऐसा है जो प्रबंधन को थोड़ा नर्वस कर देगा, क्योंकि यदि रविवार के मैच के लिए अभिषेक फिट नहीं होते हैं तो सैमसन खेलेंगे। उम्मीद है कि उन्होंने वे सभी रन उस मैच के लिए बचा कर रखे होंगे जो वह न्यूजीलैंड और नामीबिया के खिलाफ नहीं बना पाए।'

हार्दिक और ईशान की तारीफ

हालांकि, गावस्कर ने टीम के अन्य खिलाड़ियों की तारीफ की। उन्होंने ईशान किशन की 61 रनों की पारी और हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड खेल को सराहा। भारत ने नामीबिया के खिलाफ 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 116 रनों पर ढेर हो गई। वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी (3 विकेट 7 रन देकर) ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मैच में भारत की नजरें अपनी प्लेइंग इलेवन के संतुलन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.