भारतीय जूनियर हॉकी टीम की शानदार शुरुआत, बेल्जियम को हराकर यूरोप दौरे का विजयी आगाज

Updated on 21-05-2024 02:36 PM
एंटवर्प: श्रद्धानंद तिवारी के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट के जरिए हराकर यूरोप दौरे की रोमांचक जीत के साथ शुरुआत की। तिवारी ने तीसरे और 27वें मिनट में गोल किए। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 था, लेकिन भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की। तिवारी ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करके भारत को बढत दिलाई और पहले क्वार्टर तक यह बढत कायम रही।दूसरे क्वार्टर में तिवारी ने 27वें मिनट में एक और पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। हाफटाइम तक भारत के पास दो गोल की बढत थी। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही बेल्जियम ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया। चौथे क्वार्टर में भी बेल्जियम ने दबाव बनाए रखा और पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दाग दिया। पेनल्टी शूटआउट में भारत के लिए गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, दिलराज सिंह और मनमीत सिंह ने गोल किए। भारतीय गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह ने दो शानदार गोल बचाकर भारत की जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई। भारत को अब बुधवार को नीदरलैंड के ब्रेडा में बेल्जियम से ही खेलना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.