बालको संयंत्र परिसर में बनने वाली सड़क में ग्रीन कांक्रीट का होगा इस्तेमाल

Updated on 26-09-2021 06:58 PM

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (व्हीएनआईटी), नागपुर के साथ एमओयू किया है. समझौते के तहत संयंत्र परिसर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले सड़क निर्माण कार्यों में व्हीएनआईटी द्वारा विकसित ग्रीन कांक्रीट के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा.

ग्रीन कांक्रीट व्हीएनआईटी का ऐसा नवाचार है जिसमें फ्लाई ऐश और बॉटम ऐश जैसे औद्योगिक अपशिष्टों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्य संचालित किए जाते हैं. व्हीएनआईटी ने अपने शोध में यह पाया है कि यदि हाई सॉलिड सुपर प्लास्टिसाइजर को फ्लाई ऐश में मिलाकर प्रयोग किया जाए तो कांक्रीट सड़क के निर्माण में प्रति घनमीटर फ्लाई ऐश की खपत 100 किलोग्राम से बढ़कर 500 किलोग्राम हो जाती है. इस प्रकार ग्रीन कांक्रीट के प्रयोग से प्रति किलोमीटर एकल लेन रोड के निर्माण में 600 टन फ्लाई ऐश की खपत हो सकती है. बड़े पैमाने पर ग्रीन कांक्रीट के प्रयोग से पर्यावरण का संरक्षण सुनिश्चित होगा साथ ही निर्माण कार्यों में नवाचार को गति मिलेगी.

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने अपशिष्ट पदार्थों को मूल्य संवर्धित उत्पादों में तब्दील करने की दिशा में की गई पहल पर कहा कि औद्योगिक अपशिष्टों में कमी लाने और अनेक नए प्रयोगों के जरिए उन्हें नागरिकों और पर्यावरण के लिए लाभकारी बनाने के उद्देश्य से बालको ने अपने प्रचालन में अत्याधुनिक तकनीकों को स्थान दिया है. ग्रीन कांक्रीट को बढ़ावा देने से कार्बन फुटप्रिंट में कमी होगी जो बालको के उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन का परिचायक है. हमें इस बात की प्रसन्नता है कि बालको और व्हीएनआईटी की संयुक्त पहल से निर्माण कार्यों में ग्रीन कांक्रीट से बनी संरचनाओं को बढ़ावा मिलेगा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.