दर्द से कराहते हुए पेट पर पट्टी बांधकर खेले, 38 साल की उम्र में फाफ डुप्लेसिस के सिक्स पैक एब्स तो देखिए

Updated on 18-04-2023 09:10 PM
बेंगलुरु: उम्र महज एक आंकड़ा है, आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस इस कहवात को जी रहे हैं। 38 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस देखने लायक है। फाफ की फिजिक देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सोमवार रात आईपीएल के एक मुकाबले में जब उन्होंने अपनी जर्सी ऊपर की तो उनके एब्स देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। दरअसल, एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में आरसीबी के कप्तान 227 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे थे, इसी दौरान उनकी पसलियों में तेज दर्द उठा।
एब्स देखते रह गई दुनिया
    मैदान पर फिजियो पहुंचे और फाफ डुप्लेसिस को पट्टी बांधी, इसी दौरान उनका गठीला बदन दुनिया ने देखा। कुछ लोग उनके डेडिकेशन की तारीफ कर रहे हैं तो कोई फिटनेस का मुरीद हो गया। हालांकि इन सबके इतर यह साउथ अफ्रीकी दिग्गज अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाया। डुप्लेसिस ने 33 गेंद में 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके बल्ले से पांच चौके और चार छक्के निकले। तीसरे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर उन्होंने 126 रन की पार्टनरशिप जोड़ी और बैंगलोर को जीत की उम्मीद जगाई।


    23 गेंद में ठोकी फिफ्टी
    227 रन के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी की शुरूआत बेहद खराब रही और फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को आकाश सिंह ने पवेलियन भेज दिया। महिपाल लोमरोर भी खाता खोले बिना आउट हो गए। दो ओवर में दो विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाज मैक्सवेल ने अगले ओवर में आकाश को दो छक्के लगाकर हाथ खोले। डुप्लेसिस ने भी तुषार देशपांडे को दो चौके और एक छक्का लगाया। आकाश के अगले ओवर में डुप्लेसिस ने दो चौके और एक छक्का जड़ा। डुप्लेसिस ने अपना अर्धशतक 23 गेंद में और मैक्सवेल ने 24 गेंद में पूरा किया।

    आखिरी ओवर में हारी RCB

    आरसीबी का स्कोर 10 ओवर के बाद दो विकेट पर 121 रन था। महीश तीक्षणा ने हालांकि मैक्सवेल को एमएस धोनी के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी का अंत किया। अगले ओवर में डुप्लेसी भी मोईन अली की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठे। आखिरी पांच ओवर में आरसीबी को 58 रन की जरूरत थी, लेकिन अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक युवा बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम की नैया पार नहीं करवा पाए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.