डंडा मारकर मोबाइल लूटने वाले गिरोह से जीआरपी ने लाखों के मोबाइल बरामद किए

Updated on 28-10-2021 06:07 PM

भोपाल   थाना  जीआरपी  हबीबगंज  के क्षेत्रातर्गत बुधनी  घाट में डंडा मार कर मोबाइल गिराकर लूट की धटनाओं की रोकथाम एवं पतारसी हेतु हितेश चौधरी (भापुसे) पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल के द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में श्रीमति प्रतिमा एस. मैथ्यूल अति. पुअरे भोपाल तथा एन.के. रजक उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल के मार्गदर्शन में जीआरपी हबीबगंज ने कानून विवादित बालक को अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त की।

फरियादी प्रवेज पिता इमरान उम्र 21 वर्ष निवासी जूनियर हाई स्कुल के पास ग्राम माधवपुर हजरतपुर तहसील रूडकी थाना गगनहर जिला हरिद्वार (उतराखंड) मो..- 8171083354  दिनांक 12/07/2021 को अपने दोस्त मोईन के साथ रायपुर से निजामुद्दीन की यात्रा ट्रेन 04079 गोंडवाना एक्सप्रेस में कर रहा था। बुधनी के जंगल में ट्रेन की गेट पर फरियादी एवं उसका दोस्त गेट पर बैठ कर जंगल का विडियो बना रहे थे उसी दौरान एक अज्ञात लड़का फरियादी के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल गिराकर लूट कर भाग गया डंडे से फरियादी के दोस्त को भी चोट आई फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीआरपी हबीबगंज में अपराध क्रमांक 128/21 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया

फरियादी अजाज खान पिता अहमद खान उम्र 35 वर्ष निवासी तौहीद मस्जिद के पास खरय्या नगर अमरावती थाना नागपुरी गेट बल गाँव रोड। फरियादी 04063 गोंडवाना एक्सप्रेस के कोच एस 1 बर्थ 44 पर स्टेशन बुधनी से निकले के बाद बुदनी घाट के जगंल आने के बाद मोबाइल से वीडियो बनाते समय कोई अज्ञात बदमाश ने डंडा मारकर मोबाइल गिराकर लूट कर भाग गया ।मोबाइल विवों कंपनी का सफ़ेद रंग का    कीमती 22990/- रुपए फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीआरपी हबीबगंज में अपराध क्रमांक 135/21 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया            

दौराने विवेचना दिनांक 24.10.21 को विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जो मामले की घटना घटित करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से मामले का लूटा गया मोबाइल रियल मी कीमती 18500/- रूपये का जप्त कर बालक से पुनः पूछताछ की गई तो और भी मोबाइल डंडा मारकर गिराकर चोरी करना/लूटना बताया जिसके कब्जेई से पर विभिन्न कम्पनियों के 9 नग मोबाइल कीमती 1,42,000/- रूपये के जप्त कर बाल संप्रेक्षण गृह भोपाल दाखिल किया गया हैं जप्त सुदा मोबाईलो के मालिको की तलाश की जा रही हैं जिसमे और भी आपराधिक प्रकरणों के खुलासा होने की सम्भावना हैं।

इस संबंध में ज्ञात हो कि इस बालक के पिता राधेश्याम भिलाला को पूर्व में ही थाना जीआरपी हबीबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके द्वारा भी इस तरह से झाड़ियों में छिप कर वीडियो बना रहे / मोबाइल पकड़कर खड़े यात्रियों के हाथ में डंडा मारकर मोबाइल छीनने की कई घटनाएं घठित की गई थी। जीआरपी हबीबगंज की टीम ने लगातार आसूचना संकलन करते हुए पतारसी के गंभीर प्रयास किए तो यह खुलासा हुआ था कि यह आरोपी झाड़ियों में छिपा रहता है और ट्रेन आने की स्थिति में लंबे डंडे से यात्रियों के हाथ में चोट पहुंचाता है और मोबाइल गिरा कर लूट लेता है.।इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक रही हैं क्योंकि इससे यात्रियों के साथ गंभीर हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटनाओं की गंभीरता को संवेदनशीलता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने विशेष मुहिम चलाकर इन अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास किए और यह विशेष सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम/पता - कानून विवादित बालक उम्र 14 वर्ष

सराहनीय कार्य - उक्त प्रकरण में  कउनि एम.एस.सोमवंशी ,सउनि विजय तिवारी ,सउनि  रामदयाल तेकाम ,आर. 104 नजर दौल ,आर. 738 मयंक बघेल, की सराहनीय भूमिका रही।

बरामद माल -9 नग  मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के कीमती 1,42,000/- रुपये


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.