एण्ड टीवी के 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में आपस में भिड़े गुड़िया और गुडू?

Updated on 21-07-2020 08:49 PM

मुंबई / एण्ड टीवी के शो 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में गुड़िया (सारिका बहरोलिया) की जिन्दगी की कहानी दिखाई गई है। जीवन को लेकर गुड़िया का अपना ही अनूठा नजरिया है। गडिया की शादी उसके परिवार खासकर उसके माता-पिता सरला (समता सागर) और राधे (रवि महाशब्दे) के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जैसा कि आगामी एपिसोडस में नए किरदार एंट्री कर रहे हैं, ऐसे में हमें बिल्कुल एक नए स्तर का ड्रामा देखने को मिलेगा जब गडिया गडु (करम राजपाल) को अपनी परानी चालों के साथ सीधा करने की कोशिश करेगी। क्या वह लड़ाई जीतने में सक्षम होगी या गुड़िया पड़ेगी गुडू पे भारी? इन सबका खुलासा आगे आने वाले एपिसोड्स में होगा।

भोली सी गुड़िया और खानदानी गुंडा गुडू के बीच जंग शुरू हो चुकी है। जहां गुड़िया एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है तो दूसरी ओर गुड़ एक पैतृक डकैत परिवार से हैएपिसोड में जल्द ही गुड़िया को सच्चाई के बारे में पता लगता है लेकिन वह उस पर 4क करने से बाज नहीं आती। गुडु को मुसीबत में डालने के पीछे वही मास्टरमाइंड रही है. गोंकि वह चाहती है कि वो और उसका परिवार शहर छोड़कर चला जाए। उसे कई बार चेतावनी मिलने के बावजूद भी वह उसे परेशान करती है और हर समय एक पायदान ऊपर रहती है। एक दूसरे पर पानी फेंकने से लेकर गाय का गोबर फेंकने तक, गुड़िया और गुडू एक-दूसरे से लगातार झगड़ा कर रहे हैं।

गुडू के साथ चल रही इस लड़ाई के बारे में बात करते हुए 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' की गुड़िया उर्फ सारिका बहरोलिया ने कहा, "गुड़िया का तो काम ही है सब पे भारी पड़ना। मैं सिर्फ अपना काम कर रही हूं (हंसते हुए)जोक्स के अलावा करम के साथ इस एपिसोड की शूटिंग करते हुए बहुत मजा आया। कैमरे पर पँक्स मजेदार लगते हैं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए हमें कितना मजा आया होगा। गुडू और गुड़िया के बीच चीजें पहले से ही खट्टी है जो और अधिक खराब हो सकती हैं। गुडू को परेशान करने के लिए गुड़िया की हरकतें देखकर दर्शक जरूर रोमांचित हो जाएंगे।"

प्रैक्स एपिसोड के लिए की गई शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए करम राजपाल उर्फ गुडु ने कहा, 'इस एपिसोड के लिए शूटिंग करना काफी मजेदार रहा। भले ही अपनी अलग-अलग रणनीति बनाकर गुड़िया द्वारा मुझे परेशान करते दिखाया गया हो, लेकिन कैसे गुड़िया अपने झमेले में खुद ही फंस जाती है यह देखकर मुझे बहुत मजा आता हैमेरे किरदार को विनम्र दिखाया गया है लेकिन सिर्फ तब तक जब तक यह सहने करने के योग्य हो। गुड़िया इस एपिसोड में कुछ ऐसा करती है कि हद पार हो जाती है और चीजें बुरी से और बुरी हो जाती हैं।

ऑफलाइन गुड़िया और गुडू एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे हैं, लेकिन ऑन-स्क्रीन उनके बीच युद्ध चल रहा है। गुडू के बारे में एक रहस्य है जिसके बारे में आगामी एपिसोड में बताया जाएगा। गुडू का परिवार कितना सक्षम है, ये जानने के बावजूद गुड़िया का किसी की परवाह न करने वाला ये रवैया उसके और उसके परिवार के लिए बड़ी समस्या बन सकता हैं। चीजें इतनी ज्यादा नाटकीय हो जाएंगी जो गुडु को गुड़िया के घर आने के लिए मजबूर कर देंगी और वो उन्हें गुड़िया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की धमकी देगा। अब गुड़िया क्या करेगी? वह कैसे ये सुनिश्चित करेगी कि गुडू और उसका परिवार शहर छोड़ दे? या फिर वो उससे माफी मांगेगी और गुडु के साथ दोस्ती करेगी, इसका खुलासा आगे आने वाले एपिसोड्स में होगा।

'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' के रोमांचक और नए एपिसोड्स देखें, सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे, केवल एण्ड टीवी पर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.