गुजरात टाइटंस का फाइनल में पहुंचना तय, इस रिकॉर्ड से मुंबई इंडियंस के फूल रहे होंगे हाथ पांव!

Updated on 26-05-2023 08:15 PM


अहमदाबाद: हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (GT vs MI) जब आईपीएल 2023 (IPL 2023) के क्वालीफायर-2 में आज एक-दूसरे के सामने होंगी, तो बहुत कुछ दांव पर होगा। कभी रोहित के सबसे बड़े हथियार रहे हार्दिक आज उनके सामने खड़े हैं। मुंबई इंडियंस पांच बार की चैंपियन है और गुजरात टाइटंस मौजूदा चैंपियन। गुजरात ने जहां पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते प्लेऑफ में जगह बनाई थी तो मुंबई की टीम लड़खड़ाकर अंतिम-4 में पहुंची। मुंबई का इतिहास रहा है कि धीमी शुरुआत के बाद टीम लय पकड़ती है और फिर उसे हराना विपक्षी के लिए आसान नहीं होता।


एलिमिनेटर में मुंबई को मिली एकतरफा जीत

मुंबई इंडियंस अगर-मगर की स्थिति से गुजरने के बाद प्लेऑफ में जगह पक्की की और फिर एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरी तरह हराया। दूसरी तरफ गुजरात को पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। जाहिर है, मौजूदा प्रदर्शन के हिसाब से हौसला मुंबई का बढ़ा हुआ होगा, लेकिन गुजरात के पास भी अपने घरेलू समर्थकों का समर्थन होगा। दोनों टीमों ने इस सीजन टारगेट का पीछा करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है।

गुजरात लगातार दो मैच नहीं हारी

मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं लेकिन आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की निरंतरता उसे परेशान कर रही होगी। हार्दिक पंड्या की टीम इस सीजन अभी तक एक बार भी लगातार दो मैच नहीं हारी है। यह टीम हार के बाद कमबैक करना जानती है। उसके बाद किसी भी परिस्थिति से जीत दिलाने वाली बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों हैं। पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ मिली हार के बार एक भी गिर गुजरात टाइटंस घायल शेर की तरह वार करेगी। ऐसे में देखना होगा कि मुंबई इंडियंस इसके लिए कितनी तैयार है।

अहमदाबाद में नहीं जीती है मुंबई

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अभी तक 3 मुकाबले हुए हैं। इसमें मुंबई ने 2 जबकि गुजरात ने एक को अपने नाम किया है। लेकिन रोचक बात ये है कि मुंबई को दोनों जीत मुंबई में मिली है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ एकमात्र मुकाबला गुजरात ने जीता है। यहां भी रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.