गुजरात टाइटंस ने कप्तान हार्दिक पंड्या को रिलीज करने का फैसला किया

Updated on 25-11-2023 03:40 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। गुजरात टाइटंस ने कप्तान हार्दिक पंड्या को रिलीज करने का फैसला किया है। हार्दिक फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट रहे हैं। गुजरात की टीम से जुड़े सूत्रों ने इस खबर को कन्फर्म किया है। शुभमन गिल को गुजरात की कमान सौंपी जा सकती है।

15 करोड़ रुपए है पंड्या की कीमत
इस समय IPL का ट्रेडिंग विंडो ओपन है। यानी टीमें अपने खिलाड़ी रिलीज कर सकती हैं और किसी अन्य टीम से खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती है। पंड्या के मामले में बताया जा रहा है कि इस समय दोनों फ्रेंचाइजी हर तरह की डील की संभावना पर काम कर रही है।

एक संभावना यह है कि पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस 15 करोड़ रुपए गुजरात को दे दे। इस स्थिति में मुंबई को गुजरात के साथ किसी खिलाड़ी को ट्रे़ड नहीं करना होगा। हालांकि मुंबई के पास इस सीजन के लिए सिर्फ 5.5 करोड़ का पर्स बचा है। बाकी 9.5 करोड़ के लिए उसे किसी महंगे खिलाड़ी को रिलीज करना ही होगा।

दूसरी संभावना यह है कि मुंबई भी पंड्या की कीमत के आपस-पास के अपने खिलाड़ी को गुजरात से ट्रेड कर ले।

दोनों ही स्थिति में मुंबई को अपने किसी महंगे प्लेयर को छोड़ना होगा। मुंबई के पास इस समय चार ऐसे खिलाड़ी हैं जिनमें से किसी एक को भी वह रिलीज कर दे या ट्रेड इन कर ले तो उसका काम हो जाएगा। ये खिलाड़ी कैमरन ग्रीन (17.5 करोड़ रुपए), रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपए), ईशान किशन (15.25 करोड़ रुपए) और जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपए) हैं।

हार्दिक ने पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बनाया था
गुजरात टाइटंस की टीम IPL में पहली बार 2022 सीजन में उतरी। टीम ने हार्दिक की कप्तानी में पहले सीजन में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2023 के सीजन में भी गुजरात टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। इतनी कामयाबी के बावजूद गुजरात की टीम और पंड्या का साथ छूटना फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर रहा है।

माना जा रहा है कि खुद हार्दिक दोबारा मुंबई इंडियंस से जुड़ना चाह रहे थे। कोई भी टीम किसी भी खिलाड़ी को उसी स्थिति में रिटेन कर सकती है जब टीम और खिलाड़ी दोनों की रजामंदी हो। हार्दिक ने अगर मुंबई लौटने का फैसला कर लिया तो फिर गुजरात फ्रेंचाइजी के पास कोई ऑप्शन बच नहीं जाता है।

क्या हार्दिक को कप्तानी बनाएगी मुंबई इंडियंस
हार्दिक ने IPL के पिछले दो सीजन में अपनी कप्तानी क्षमता साबित कर दी है। साथ ही वे भारत की व्हाइट बॉल टीम के भी अगले रेगुलर कप्तान के तौर पर देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक को टीम का कप्तान बना सकती है। हालांकि, रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने का फैसला आसान नहीं होगा। रोहित ने मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाया है हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी उनकी कप्तानी की जमकर तारीफ हुई है।

हार्दिक की खोज मुंबई ने ही की थी
​​​​​​​हार्दिक पंड्या ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। उनकी मौजूदगी में मुंबई ने 4 IPL खिताब जीते। हार्दिक 2021 तक मुंबई इंडियंस में रहे। इसके बाद चोटिल हुए और जब वापसी की तो गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। मुंबई ने उन्हें 2022 में रिलीज कर दिया। तब से दो सीजन वे गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे।

26 नवंबर को ट्रेड का आखिरी दिन, 19 दिसंबर को होगा IPL 2024 मिनी ऑक्शन
IPL 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा। वहीं, 26 नवंबर तक ट्रेडिंग विंडो बंद होगी। अब तक रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पडिक्कल और आवेश खान अपनी टीमों से दूसरी टीमों में ट्रेड किए जा चुके हैं। शेफर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में, पडिक्कल राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जाइंट्स में और आवेश लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.