गुलाबदीन नैब ने डाइव नहीं लगाई, रोल होकर बचाने चले रनआउट

Updated on 01-11-2022 07:07 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप-1 में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच के दौरान क्रिकेट इतिहास का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण रनआउट देखने को मिला। अफगानिस्तान के बल्लेबाज गुलाबदीन नैब क्रीज पर पहुंचने के लिए डाइव नहीं लगा पाए तो लुढ़ककर क्रीज के अंदर पहुंचने की कोशिश करते दिखे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के आधिकारिक इंस्टाग्राम से इस वीडियो को शेयर किया गया है। अफगानिस्तान की पारी का 18वां ओवर था और श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा गेंदबाजी कर रहे थे।


ओवर की दूसरी गेंद थी और मोहम्मद नबी ने मिडविकेट एरिया में शॉट खेला। नॉनस्ट्राइकर एंड पर खड़े गुलाबदीन भी रन के लिए भाग निकले। दोनों बल्लेबाजों ने पहला रन तो पूरा कर लिया, लेकिन दूसरा रन लेने की शुरुआत में ही नबी को समझ आ गया था कि इसमें खतरा है। उन्होंने गुलाबदीन को भी आगाह किया।


गुलाबदीन उस समय तक आधी दूर भाग चुके थे, जब वह पलटे, तो गिर गए और फिर संभलने का समय भी नहीं मिला। गुलाबदीन ने बची हुई दूरी लुढकते हुए पूरी करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इस तरह वह 14 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। कप्तान नबी 8 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.