जर्मनी में बंदूकधारी ने की अंधाधुंध फायरिंग, कई हुए घायल

Updated on 25-01-2022 07:15 PM

बर्लिन। जर्मनी के हीडसबर्ग शहर में एक बंदूकधारी के अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों को घायल कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हमलावर मारा गया है। पुलिस ने गोलीबारी वाले इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी है। जर्मन सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की सर्चिंग शुरू कर दी है। हमलावर ने एक बड़े बैरल की बंदूक से हीडसबर्ग के लेक्चर हॉल में फायरिंग की थी। उस समय हॉल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस को अभी तक हमला करने के कारण का पता नहीं चला है।

  हीडलबर्ग शहर जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में स्थित है। गोलीबारी के बाद पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि अपराधी मारा गया, लेकिन यह नहीं बताया कि वह कैसे मारा गया।

इसने पहले ट्विटर पर लोगों से हीडलबर्ग के न्यूएनहाइमर फेल्ड क्षेत्र से दूर रहने को कहा था, जहां शहर का विश्वविद्यालय परिसर स्थित है। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं और कितने लोगों की हालत गंभीर है। विश्वविद्यालय के प्रेस कार्यालय ने गोलीबारी के बारे में कोई ब्योरा देने से इनकार किया और कहा कि सभी जांच पुलिस कर रही है।

कहा गया है कि बंदूकधारी ने आत्महत्या कर ली। माना जाता है कि बंदूकधारी एक छात्र था। शुरुआती संकेत ये हैं कि हमलावर का कोई राजनीतिक या धार्मिक मकसद नहीं था। जर्मन पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार एक लंबी बैरल वाली बंदूक थी। हीडलबर्ग फ्रैंकफर्ट के दक्षिण में स्थित है और वहां लगभग 1,60,000 लोग रहते हैं। वहां स्थित विश्वविद्यालय जर्मनी के सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जर्मन पुलिस ने पूरे इलाके की जांच करने की बात कही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.