नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने फिरौती मिलने के बाद 10 और छात्रों को छोड़ा

Updated on 20-09-2021 08:22 PM

लागोस, नाइजीरिया उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारी अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की अपनी मांग पूरी होने के बाद 10 और छात्रों को रिहा कर दिया है, लेकिन 21 छात्र अब भी अपहर्ताओं की चुंगल में हैं। स्थानीय क्रिश्चियन एसोसिएशन के अध्यक्ष जॉन हैयब ने कहा कि अपहर्ताओं को तीन दिन पहले फिरौती मिल गई थी। उन्होंने कहा कि मुक्त किए गए 10 छात्र अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं। बंदूकधारियों ने पांच जुलाई को बेथल बैपटिस्ट हाईस्कूल के छात्रावास के कम से कम 120 छात्रों को अगवा कर लिया था। उसके बाद से छोटे-छोटे समूहों में छात्रों को रिहा किया गया। अपहर्ताओं ने आखिरी बार 27 अगस्त को छात्रों को रिहा किया था। हैयब ने कहा, ‘अपहर्ता हमें भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक, शारीरिक, आर्थिक रूप से काफी प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने हमें काफी दबाव में डाल लिया है।

पिछले साल करीब 1,400 छात्रों को उनके स्कूलों से अगवा कर लिया गया था और उनमें से करीब 200 को ही अब तक रिहा किया गया है। यूनिसेफ के नाइजीरिया के प्रतिनिधि पीटर हॉकिंस ने बताया कि हमलों में 16 बच्चों की मौत हो गई। नाइजीरिया में स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी के बीच यूनिसेफ ने कहा है कि असुरक्षा के कारण कम से कम 10 लाख बच्चे कक्षाओं में लौटने से डर रहे हैं। अनिश्चितताओं के कारण पहले से एक करोड़ बच्चे स्कूलों से दूर हैं। अपहर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद भी कई बच्चे सदमे से जल्द बाहर नहीं निकल पाते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.