गुयाना और बारबाडोस PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान देंगे:2 दिन की यात्रा पर कैरेबियाई देश पहुंचे हैं

Updated on 20-11-2024 03:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में जी20 समिट की बैठक के बाद बुधवार सुबह कैरेबियाई देश गुयाना पहुंच गए हैं। राजधानी जॉर्जटाउन में गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान और प्रधानमंत्री एंटनी फिलिप्स प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ करीब एक दर्जन कैबिनेट मिनिस्टर्स ने भी PM मोदी का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

गुयाना में PM मोदी का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरुस्कार 'द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस' से सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा बारबाडोस भी उन्हें 'ऑनररी अवॉर्ड ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस' से सम्मानित करेगा। इससे पहले कैरेबियाई देश डोमिनिका भी PM मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान 'डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर' देने का ऐलान कर चुका है। PM को यह अवॉर्ड भी गुयाना में ही मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने भारतीय समुदाय के लोग भी भारी संख्या में जुटे थे। राजधानी जॉर्जटाउन के होटल में भारतीय समुदाय के लोगों ने PM मोदी का स्वागत किया।

PM मोदी 20 और 21 नवंबर को गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वो 56 साल में गुयाना की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले इंदिरा गांधी ने 1968 में गुयाना का दौरा किया था।

यात्रा के दौरान PM मोदी गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। मोदी कैरिकॉम-इंडिया शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

साल 2020 में गुयाना में तेल और गैस की खदानों की खोज के बाद इसकी GDP सालाना लगभग 40% की दर से बढ़ रही है। इसके चलते यह व्यापार और इंवेस्टमेंट का केंद्र बन गया है। ऐसे में गुयाना यात्रा के दौरान PM मोदी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के बीच एनर्जी और रक्षा संसाधनों से संबंधित डील हो सकती है।

गुयाना के 40% आबादी भारतीय मूल की है। खुद राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के पूर्वज ब्रिटिश शिप से कैरेबियाई देश लाए गए थे।

पिछले साल जनवरी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली बतौर मुख्य अतिथि भारत आए थे। फरवरी 2023 में उप राष्ट्रपति भरत जगदेव भी भारत आए थे। इस साल फरवरी में गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने भी भारत का दौरा किया था।

गुयाना के पास नेचुरल गैस और ऑयल का भंडार 

गुयाना 21 कैरेबियाई देशों के ग्रुप कैरिकॉम (CARICOM) का सदस्य है। यह ग्रुप कैरेबियाई देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक, और सामाजिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। गुयाना को "कैरिबियन का अन्न भंडार" भी कहा जाता है। वहीं, पनामा नहर के नजदीकी के कारण गुयाना की स्ट्रैटेजिक लोकेशन भी बढ़ जाती है।

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, गुयाना के पास लगभग 11.2 बिलियन बैरल ऑयल रिजर्व और 17 ट्रिलियन क्यूबिक फीट नेचुरल गैस है। 2020 में नेचुरल गैस और ऑयल रिजर्व मिलने के बाद यहां प्रतिव्यक्ति आय 18,199 डॉलर से अधिक हो गई।

गुयाना और भारत संबंध 

मई 1965 में गुयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में भारतीय आयोग की स्थापना की गई थी। गुयाना को आजादी मिलने के दो साल बाद ही 1968 में इंदिरा गांधी ने यहां का दौरा किया। 1988 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा और 2006 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत गुयाना की राजकीय यात्रा पर गए थे।

2023-24 में भारत-गुयाना का कुल आपसी ट्रेड 105.97 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। इस दौरान भारत ने गुयाना को 99.36 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया।

मई 2024 तक, गुयाना लगभग 645,000 बैरल क्रूड ऑयल और गैस का उत्पादन कर रहा था। इसी के मद्देनजर ऑयल एंड नेचुरल गैस की शाखा 'ONGC विदेश' भी यहां लगातार मौके की तलाश रही है। इस साल की शुरुआत में, भारत ने क्रूड ऑयल की सोर्सिंग समेत हाइड्रोकार्बन में सहयोग करने के लिए गुयाना के साथ पांच साल के MoU को मंजूरी दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.