2022 में चूक गए थे क्या अबकी बार रजवाड़े मारेंगे मैदान? गजब मैच विनर्स से भरी है संजू सैमसन की टीम

Updated on 24-03-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स 2008 के बाद से एक भी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई। हालांकि पिछले साल आरआर फाइनल तक जरूर पहुंची थी जहां उन्हें हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली नई नवेली फ्रेंचाइजी ने मात दी थी। वहीं अब इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है जिसको जीतकर राजस्थान रॉयल्स अपने ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना चाहेगी। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि आईपीएल 2023 में राजस्थान की ताकत, कमजोरी और एक्स फैक्टर क्या हो सकता है।
राजस्थान रॉयल्स की ताकत
    आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी हो सकती है। आरआर के पास विस्फोटक बल्लेबाज से लेकर क्लासिक शॉट्स खेलने वाला बल्लेबाज मौजूद है। टीम के पास जोस बटलर, संजू सैमसन, शिमरॉन हेटमायर, जो रूट, देवदत्त पडिक्कल जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं। इसके अलावा टीम की दूसरी सबसे बड़ी मजबूती उनकी स्पिन गेंदबाजी है। स्पिन डिपार्टमेंट में उनके पास इस सीजन रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल के अलावा स्टार ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा भी हैं। वहीं तेज गेंदबाजी के विकल्प में उनके पास ट्रेंट बोल्ट भी हैं।


    आरआर की कमजोरी

    राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2023 में सबसे बड़ी कमजोरी उनके ऑलराउंडर्स डिपार्टमेंट में लग रही है। रॉयल्स के पास भले ही वेस्टइंडीज के खूंखार ऑलराउंडर जैसन होल्डर हों, लेकिन उनके पास कोई अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर नहीं है। वहीं अगर होल्डर नहीं चले तो उनके पास कोई और खेल में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से प्रभाव डालने वाला ऑलराउंडर नहीं है। टीम के तेज गेंदबाजी क्रम में भी ट्रेंट बोल्ट के अलावा कोई और विकेट टेकिंग गेंदबाज नहीं है। राजस्थान के पास कोई अनुभवी तेज भारतीय गेंदबाज भी नहीं हैं जिसका उन्हें भारी नुकसान हो सकता हैं।
    यह खिलाड़ी कर सकता है सरप्राइज

    राजस्थान रॉयल्स के युवा आक्रामक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो सरप्राइज कर सकते हैं। जायसवाल ने पिछले सीजन में भी कुछ अच्छी पारियां खेली थी। वह आने वाले संस्करण में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा धमाका कर सकते हैं।

    राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2023 के लिए स्क्वाड:

    संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करिअप्पा, जैसन होल्डर, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), कुणाल राठौर, एडम जम्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ट, अब्दुल पीए, जो रूट

    राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2023 के लिए शेड्यूल

    1. 2 अप्रैल, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद
    2. 5 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, गुवाहाटी
    3. 8 अप्रैल, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, गुवाहाटी
    4. 12 अप्रैल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई
    5. 16 अप्रैल, गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद
    6. 19 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर
    7. 23 अप्रैल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, बैंगलोर
    8. 27 अप्रैल, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जयपुर
    9. 30 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई
    10. 5 मई, राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर
    11. 7 मई, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर
    12. 11 मई, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, कोलकात
    13. 14 मई, राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, जयपुर
    14. 19 मई, पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, धर्मशाला


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.