पाकिस्तान में 60वें बच्चे का पिता बने हाजी जान, 100 का है टारगेट लेकिन अब महंगाई से हुए परेशान

Updated on 04-01-2023 04:08 PM
इस्लामाबाद: अगर आपने किसी शख्स के 11 बच्चे होने पर 'क्रिकेट टीम' वाला मजाक किया हो तो पाकिस्तान के हाजी जान मोहम्मद की कहानी आपको और भी हैरान करेगी। जान मोहम्मद पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में रहते हैं। नए साल पर उनके घर में एक बच्चे का जन्म हुआ है। यह उनका 60वां बच्चा है। जान के मुताबिक उनके 5 बच्चों की मौत हो चुकी है। उनके 55 बच्चे अभी भी जीवित हैं। 60 बच्चे सुन कर अगर आपने अपना माथा पकड़ लिया होगा तो जान मोहम्मद के आगे के प्लान को सुन कर आप चौंकने को तैयार हो जाइए।
जान मोहम्मद अपने घर में एक और बच्चे के आने से बेहद खुश हैं। उनके घर में लड़का पैदा हुआ है। उन्होंने नवजात बच्चे का नाम हाजी खुशहाल खान रखा है। जान मोहम्मद का कहना है कि उनके 60वें बच्चे की मां जब प्रेगनेंट थीं तब वह उन्हें उमरा पर ले गए थे, इसी कारण उन्होंने बच्चे को हाजी नाम दिया है। जान मोहम्मद की तीन पत्नियां हैं। तीनों पत्नियां और सभी बच्चे एक ही घर में रहते हैं। जान मोहम्मद पेशे से एक कंपाउंडर हैं और अपना खुद का क्लीनिक चलाते हैं। जान मोहम्मद की इच्छा है कि वह चौथी शादी करें। वह कहते हैं कि चौथी शादी के लिए वह लड़की की तलाश कर रहे हैं।

सभी बच्चों के नाम रहते हैं याद

जान मोहम्मद पहले भी वह इच्छा जता चुके हैं कि वह 100 बच्चों के पिता बनना चाहते हैं। वह कहते हैं कि इतने सारे बच्चे होने के बावजूद भी वह सभी का नाम याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तीन पत्नियां उनके 100 बच्चों की ख्वाहिश का समर्थन करती हैं। जान के मुताबिक वह चाहते हैं कि उनके घर में बेटों से ज्यादा बेटियां पैदा हों। उनके बच्चों के उम्र की बात करें तो उनमें से कई की उम्र 18-20 साल से ऊपर है, लेकिन अभी तक किसी की भी शादी नहीं हुई है।

खर्चों से परेशान हुए जान मोहम्मद

ज्यादा बच्चों के होने का मतलब है ज्यादा खर्चे। जान मोहम्मद भी खर्चों के बोझ तले दबे हुए हैं। वह कहते हैं कि पाकिस्तान में महंगाई का असर उन पर भी हो रहा है। BBC की खबर के मुताबिक अब उन्हें महंगाई के चलते बच्चों को पालना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद जान मोहम्मद कहते हैं कि वह बच्चों की हर ख्वाहिश को पूरा करने में जुटे हैं। दुनिया की आबादी साल 2023 में 8 अरब को पार कर चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.