आईपीएल में नजर नहीं आयेंगे हेल्स

Updated on 26-03-2022 08:00 PM

मुम्बई इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र से अपना नाम वापस ले लिया है। हेल्स को आईपीएल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 1.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। हेल्स ने बायो बबल से होने वाली थकान को देखते हुए इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया है।

 केकेआर ने अब हेल्स की जगह पर ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच को शामिल किया है। फिंच ने अब तक 88 आईपीएल मुकाबलों में 2 शतक और 15 अर्धशतक की सहायता से 2686 रन बनाए हैं। केकेआर टीम को 26 मार्च को आईपीएल के अपने शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से खेलना है।

हेल्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाली है। इसमें उन्होंने लिखा है , मुझे यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि मुझे आईपीएल से हटना पड़ रहा है। पिछले चार महीने घर से दूर रहने के बाद प्रतिबंधित बायो बबल में और ऑस्ट्रेलिया में स्वयं कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण करने के बाद अब मेरा शरीर एक बार ओर बायो बबल में रहने के लिए तैयार नहीं है। एलेक्स ने अब तक आईपीएल के 6 मैचों में 148 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने 13 चौके और छह छक्के भी लगाये थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.