प्लेयर्स से मजबूत आधा दर्जन कोच, सुस्त खिलाड़ी, लगातार पांच मैच कैसे हार गई दिल्ली कैपिटल्स

Updated on 20-04-2023 08:50 PM
नई दिल्ली: रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली, शेन वॉट्सन, अजित अगरकर, जेम्स होप्स, प्रवीण आमरे जैसे दिग्गजों की डगआउट में मौजूदगी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार पांच मैच गंवा दिए हैं। टीम आज अपने घरेलू मैदान पर एक बार फिर पहली जीत की तलाश में होगी। उसका सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। दिल्ली के लिए यह टूर्नामेंट में 'करो या मरो' का मुकाबला होगा, क्योंकि एक और हार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर सकती है।
क्यों हुई ऐसी हालत?
    दिल्ली के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह आखिर ऐसा क्या करे कि हार का उसका सिलसिला टूट जाए। यह साफ हो चुका है कि डग आउट में कितने ही दिग्गज और स्पेशलिस्ट मेंटर बनकर बैठे हों, वो जीत की गारंटी नहीं देते। आखिर में प्रदर्शन खिलाड़ियों को ही करना पड़ता है, लेकिन यहां तो टीम के खिलाड़ियों के कंधे मुकाबले से पहले से ही झुके नजर आते हैं।
    पृथ्वी की लय डगमगाई
    टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ अभी तक सिर्फ 34 रन ही बना सके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 15 रन रहा है। पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान अपने चिर परिचित अंदाज में नहीं दिखे हैं। उन्होंने 2021 में 479 और पिछले साल 10 मैचों में 283 रन बनाए थे, लेकिन इस बार तेज गेंदबाजों का वह सामना भी नहीं कर पा रहे हैं। उनके जल्दी आउट हो जाने का असर टीम के टोटल पर भी दिख रहा है। इस मुकाबले में उनके टीम से बाहर किए जाने की आशंका प्रबल है। दिल्ली की बेंच स्ट्रेंथ भी काफी कमजोर है जिसकी वजह से खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों के विकल्प ही नहीं है।
    डेविड, अक्षर पर टिके
    सिर्फ दो प्लेयर्स ही अभी तक ऐसे नजर आए हैं जिन्होंने थोड़ा बहुत लड़ने का जज्बा दिखाया है। एक तो कप्तान डेविड वार्नर हैं तो दूसरे ऑलराउंडर अक्षर पटेल। वार्नर हालांकि रन तो बना रहे हैं लेकिन उनका 116.92 का स्ट्राइक रेट थोड़ी परेशानी का सबब रहा है। वह चाहकर भी बड़े शॉट्स नहीं खेल पा रहे हैं, गैप नहीं ढूंढ पा रहे हैं। इसके बावजूद यदि टीम सम्मानजनक स्कोर बना रही है तो वार्नर की धीमी पारी का भी अहम योगदान रहा है। वार्नर यदि अपना विकेट अन्य बल्लेबाजों की तरह तोहफे में दे कर आ जाएं तो शायद टीम सम्मानजनक स्कोर भी ना बना पाए।
    दिल्ली की पिच रिपोर्ट
    अरुण जेटली स्टेडियम की पिच थोड़ी धीमी रहती है जहां उछाल में भी असमानता देखने को मिलती रही है। टी20 क्रिकेट में यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत रन रेट 8.17 का रहा है, जबकि पहली इनिंग्स का औसत स्कोर 164 रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन शाम होते ही थोड़ी राहत मिलेगी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.