आधी टीम नई, भारत के खिलाफ प्लान भी नया, ओपनर भी नया, हेड के दिमाग में क्या चल रहा है

Updated on 25-02-2023 11:06 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज ट्रेविस हेड एक मार्च से इंदौर में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रवैया बनाए रखने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट तीन के दिन के अंदर हार का सामना करना पड़ा था और टीम रविवार को मैच खत्म होने के बाद यही रुकी रही। कोहनी में फ्रैक्चर के कारण सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर स्वदेश लौट गए हैं। ऐसे में एक 1 से इंदौर में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ हेड पारी का आगाज करेंगे। वह नागपुर में खेले गए श्रृंखला के पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे।

नागपुर मे अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने के बारे में पूछे जाने पर हेड ने कहा, ‘यह कुछ ऐसा था जिसकी यहां आने के बाद मुझे उम्मीद नहीं थी। इसको लेकर काफी चर्चा हुई। मैं कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं का सम्मान करता हूं। मेरा उनके साथ काफी मजबूत रिश्ता है। मैच शुरू होने के अगले दिन मैंने खुद से कहा कि मैं अब भी वहीं कर रहा हूं जो मुझे पसंद है। यह सिर्फ एक सप्ताह था जो मेरे मुताबिक नहीं रहा।’
टेस्ट मैच में पहली बार पारी का आगाज करते हुए हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी की और मैच के दूसरे दिन भारतीय स्पिनरों को दबाव में ला दिया। तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद पहली ही गेंद पर उनके आउट होने के बाद भारत ने मैच पर शिकंजा कस दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 52 रन के अंदर नौ विकेट गंवा दिये। हेड ने कहा कि कोटला में दूसरी पारी में 43 रन बनाकर उनका काफी आत्मविश्वास बढ़ा है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम चार मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पीछे है और हेड ने भी माना कि श्रृंखला में वापसी के लिए उनकी टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम काफी मजबूत और एकजुट है। मैच के दौरान ऐसा समय होगा जब हमारी स्थिति मजबूत नहीं होगी लेकिन इससे निपटना होगा। आप जैसा चाहते है वैसी परिस्थियां नहीं होंगी। हमारे लिए अगले दो सप्ताह में हालांकि यह चुनौती की होगा। हमें यह देखना होगा कि कैसे लय हासिल करे और फिर उस पर पकड़ बनाए। दर्शकों के भरे स्टेडियम में शोर के बीच खुद का समर्थन करना होगा।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.