गाजा में जमीन के नीचे बसा है हमास का शहर, इजरायल सुरंगों पर कर रहा बमबारी, क्या जिंदा दफन हो जाएंगे आतंकी?

Updated on 14-10-2023 03:08 PM
तेल अवीव: इजरायल पर हमास के आतंकियों की ओर से हमला करने के बाद इजरायली सेना भड़क गई है। लगातार इजराली वायुसेना आतंकियों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए बम बरसा रही है। दरअसल पूरे गाजा में हमास ने अंडर ग्राउंड सुरंग बना रखी है, जो आपस में जुड़ती हैं। कहा जाए तो गाजा के नीचे एक अंडरग्राउंड शहर बसा हुआ है। आतंकी इसी में छिपते हैं, अपने हथियारों को रखते हैं और इजरायल से अपहरण करके गए लोगों में से कई को यहीं बंधक बनाकर रखा गया है। इजरायली वायुसेना इन सुरंगों को ध्वस्त करने में लगी हैं। इजरायल को लगातार अमेरिका के बने बम मिल रहे हैं।

हालांकि अमेरिका के पूर्व अधिकारियों का कहना है कि इन सुरंगों को ध्वस्त करने के लिए इजरायली जमीनी बलों की जरूरत होगी। आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ और पूर्व अमेरिकी वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी मैथ्यू लेविट ने कहा, 'इजरायली फोर्स ज्यादा से ज्यादा सुरंगों को बर्बाद करना चाहती है।' उन्होंने आगे कहा कि गाजा में हमास की सुरंगों को नष्ट करना इजरायल का एक प्रमुख उद्देश्य है। क्योंकि इसके जरिए आतंकी हमास कमजोर होगा। हमास के हमले के बाद बाइडेन प्रशासन ने कहा कि वह इजरायल को ऐसे किट दे रहा है जो उसके सामान्य हथियारों को गाइडेड बम बना सके, जो जमीन के नीचे छिपे टार्गेट को भी मार सकता है।

अमेरिका से मिले हैं हथियार

इन हथियारों का लक्ष्य है कि इजरायली सेना सिर्फ आतंकियों को ही निशाना बनाए और आम लोगों को कम से कम नुकसान हो। मई में प्रशासन ने इजरायल को 73.5 करोड़ डॉलर के सटीक मार करने वाले हथियारों के बिक्री को हरी झंडी दिखाई थी। इन सुरंगों को ध्वस्त करने के लिए इजरायली सेना बंकर बस्टर जीबीयू-28 बमों का इस्तेमाल भी कर सकती है, जो उसके पास पहले से हैं। इन हथियारों को ऐसे डिजाइन किया गया है जो जमीन के नीचे गहराई में कंक्रीट के बने लक्ष्यों को भेद दे। हालांकि इससे बड़े गड्ढे बन जाते हैं।

इजरायल के सामने होगी चुनौती

इजरायली सैनिक अपने बंधकों को छुड़ाना चाहते हैं, जिसमें अमेरिका उनकी मदद कर रहा है। इसके साथ ही इजरायल के पास सुरंगों का पता लगाने की भी तकनीक है, फिर भी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह इजरायली सुरक्षा बलों के सामने गंभीर चुनौतियां पेश करेगा। अमेरिकी सेना के पूर्व अधिकारी ब्रैडली बोमन ने कहा, 'हमास आतंकियों की एक बड़ी संख्या इस एयरस्ट्राइक में बच सकती है। माना जा रहा है कि हमास ने इनके अंदर खाने-पीने का सामान रखा होगा। ऐसे में उनके बाहर आने का भी कोई खास कारण नहीं है।'

हमास के लिए लाइफलाइन है सुरंग

एक दशक से ज्यादा समय से गाजा की सुरंगें हमास के लिए महत्वपूर्ण साबित होती रही हैं। हमास के नेता इस्माइल हनिएक ने इसे संघर्ष में एक नई रणनीति बताया था। गाजा में खोदी गई सुरंगों का इस्तेमाल मूल रूप से इजरायल की नाकाबंदी से बचकर मिस्र से तस्करी करना था। बाद में इनका इस्तेमाल फिलिस्तीनी आतंकियों ने रॉकेट लॉन्चरों को रखने और इजरायल की सैटेलाइट से बचने के लिए किया। इजरायली सेना के मुताबिक इन सुरंगों में भंडारण कक्ष, जनरेटर, कमांड सेंटर और हथियार हैं। इनके दर्जनों दरवाजे हैं, जो आम लोगों के घरों से लेकर नागरिक भवनों में खुलते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.