हमास ने 49 दिन बाद 25 बंधकों को छोड़ा इनमें 12 थाईलैंड के नागरिक

Updated on 25-11-2023 03:05 PM

इजराइल-हमास जंग के 49 दिन बाद हमास ने बंधक बनाए गए थाईलैंड के 12 नागरिकों को छोड़ दिया है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- हमास ने हमारे 12 नागरिकों को छोड़ दिया है। एंबेसी के अधिकारी उन्हें लेने जा रहे हैं। थाईलैंड सरकार के मुताबिक उसके 26 नागरिकों को हमास ने बंधक बनाया था।

इस बीच टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हमास ने 13 इजराइली बंधकों को भी छोड़ दिया है। यानी हमास ने अब तक कुल 25 बंधकों को छोड़ा है। सभी बंधक मिस्र के राफा बॉर्डर से होते हुए इजराइल पहुंच गए हैं। इजराइल ने बंधकों को वापस लाए जाने वाले इस ऑपरेशन को 'हैवन्स डोर' नाम दिया है।

मिस्र ने थोड़ी देर पहले यह जानकारी दी थी कि थाईलैंड के 12 बंधकों को छोड़ने पर भी सहमति बनी है। इसके पहले सिर्फ 13 इजराइली बंधकों को छोड़ने की बात कही जा रही थी। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक 4 दिन के सीजफायर के दौरान 150 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले कुल 50 बंधकों को छोड़ने पर सहमति बनी है।

वहीं, इजराइल ने भी 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है। इनमें 24 महिलाएं और 15 नाबालिग लड़के हैं। इसकी जानकारी कतर ने दी है।

कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद सीजफायर हुआ
इधर, इजराइल-हमास के बीच आज से 4 दिन के लिए युद्धविराम शुरू हो गया है। गाजा में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत के बाद इजराइल ने हमले बंद कर दिए हैं। सीजफायर की शुरुआत सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार 10:30 बजे) हुई। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक घड़ी में 7 बजते ही इजराइल ने गाजा में हमले बंद कर दिए हैं।

कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद इजराइल और हमास युद्ध विराम के लिए राजी हुए थे।

इजराइल ने हमास नेवी के कमांडर को मार गिराया
इस बीच, गुरुवार को इजराइली सेना ने हमास नेवी के कमांडर अमर अबु जलाला सहित कई लड़ाकों को मार गिराया। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सीजफायर से पहले सैनिकों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा- जब युद्ध दोबारा शुरू होगा, तब हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। ये जंग अभी करीब 2 महीने और चलेगी। हमारा लक्ष्य हमास को पूरी तरह से मिटाना है। सीजफायर के दौरान हम हमास के ठिकानों का पता लगाकर, खुद को और तैयार करेंगे।

वहीं, गुरुवार को इजराइली सेना ने कहा कि लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल की तरफ 50 रॉकेट दागे। इनमें से 20 लेबनान में ही गिर गए। जवाबी कार्रवाई में सैनिकों ने हिजबुल्लाह के कई ठिकाने तबाह कर दिए। हिजबुल्लाह हमास के हमले के एक दिन बाद यानी 8 अक्टूबर से इजराइल में हमले कर रहा है।

फ्यूल ट्रक भी गाजा पहुंचेंगे
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास का कहना है कि 4 दिन के सीजफायर के दौरान गाजा में काफी मदद पहुंचेगी। चारों दिन इजराइली सेना और हमास की तरफ से हमले नहीं किए जाएंगे। हर दिन फ्यूल से भरे 4 ट्रक और जरूरत का सामान लेकर 200 ट्रक गाजा में एंट्री लेंगे।

अकाल की कगार पर गाजा
गाजा के एक सरकारी अधिकारी का कहना है कि इजराइली सेना स्कूलों, मस्जिदों पर हमला कर रही है। यहां कोई सेफ जगह नहीं बची है। राशन और जरूरी सामान यहां तक पहुंच नहीं पा रहा है। बिजली नहीं है और फ्यूल की कमी के कारण कुएं से पानी नहीं निकल रहा है। गाजा आकाल की कगार पर है।

बच्चों के बेड में हथियार मिले
इजराइली सेना को जबालिया के पास टॉप हमास कमांडर के बच्चों के बिस्तर में और अलमारियों में हथियार मिले हैं। यहां 4 सुरंगें भी मिली हैं। यहां बड़ा इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क भी मिला है। यहां हमले से जुड़े कुछ डॉक्यूमेंट्स और बैटल प्लान भी मिले हैं।

पूरी दुनिया में हमास के आतंकियों को ढूंढेगी मोसाद
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुफिया एजेंसी मोसाद को पूरी दुनिया में हमास के आतंकियों को ढूंढने के आदेश दिए हैं। उन्होंने गाजा में चल रहे ऑपरेशन को बढ़ाते हुए ये आदेश दिया है। उन्होंने कहा- हमास के आतंकी जहां कहीं भी हों उन्हें पकड़ा जाना चाहिए। ज्यादातर लीडर्स कतर और बेरूत में रहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.