हमास ने जारी की गाजा के 'बिन लादेन' की फोटो, इजरायल का उड़ाया मजाक! मोसाद ने सिनवार के गढ़ झोंकी ताकत

Updated on 09-12-2023 01:27 PM
गाजा पट्टी: गाजा का 'बिन लादेन' याह्या सिनवार इजरायल का सिरदर्द बना गया है। हमास का सीनियर कमांडर सिनवार सात अक्‍टूबर को हुए आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड है। सिनवार की एक नई फोटो सामने आई है और यह फोटो इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) का मजाक बनाने वाली साबित हो रही है। फोटो हालांकि पुरानी है लेकिन इसके जरिए हमास ने इजरायल पर तंज कसा है। फोटो सिनवार को उसके घर के बाहर एक कुर्सी पर आराम से बैठा हुआ देखा जा सकता है। फोटो ऐसे समय में सामने आई है जब इजरायल की सेना ने पिछले दिनों उत्तर-पश्चिम खान यूनिस में याह्या सिनवार के घर घेरने का दावा किया है। इजरायल का मानना है कि सिनवार खान यूनिस में ही छिपा हो सकता है।

पुरानी तस्‍वीर बनी मुसीबत!
याह्या सिनवार की यह फोटो साल 2021 की बताई जा रही है। इसमें सिनवार को उसके घर के बाहर मलबे के बीच में बैठा हुआ देखा जा सकता है। इसे जारी कर हमास ने इजरायली सेनाओं पर तंज कसा है। फोटो के साथ ही हमास ने दावा किया है कि यह सच नहीं हो सकता कि इजरायल की सेना ने सिनवार के घर को घेर लिया है क्योंकि सिनवार का घर अब मौजूद नहीं है। हमास ने कहा, '17 मई, 2021 को सैफ अल-कुद्स की लड़ाई के दौरान बमबारी नष्ट हुए याह्या सिनवार के घर को घेरने की नेतन्याहू की घोषणा सिर्फ एक भ्रम है।' ब्रिटिश अखबार द सन की मानें तो यह फोटो साल 2021 में खींची गई थी।

हिटलिस्‍ट में है सिनवार
ब्रिटिश मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में आईडीएफ के लेफ्टिनेंट कर्नल पीटर लर्नर ने कहा है कि सिनवार का नाम इजरायल की हिट लिस्‍ट में सबसे ऊपर है। लेफ्टिनेंट कर्नल लर्नर ने कहा कि यह वही इंसान है जिसने सात अक्‍टूबर के हमले की फंडिंग की, इसकी योजना बनाई और इजरायलियों के कत्लेआम, नरसंहार, उनके अपहरण, बलात्कार और सिर काटने की हरी झंडी दी। ऐसे में आईडीएफ का इरादा उसे पकड़ने और कार्रवाई में उसे मारने का हैं।
सिनवार को घेरने का दावा
कर्नल पीटर के इस संदेश के कुछ ही घंटों बाद, इजरायली की सेनाओं ने यूनिस की पांच नंबर स्ट्रीट पर स्थित उसके घर को पूरी तरह से घेर लिया। आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने की मानें तो खान यूनिस आतंकियों का अड्डा है और अब सेनाएं हमास के सबसे बड़े केंद्र पर हमला कर रहे हैं। उनका कहना था कि अक्‍सर मसे अक्सर गाजा में हुई तबाही के बारे में पूछा जाता है। उनका कहना था कि सिनवार को किसी भी कीमत पर जिंदा निकलने नहीं दिया जाएगा। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'मैंने कहा था कि हमारी सेना गाजा पट्टी में कहीं भी पहुंच सकती है औ अब वो सिनवार के घर को घेर रहे हैं।'


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     13 August 2026
    तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
     13 August 2026
    इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
     13 August 2026
    मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
     13 August 2026
    इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
     13 August 2026
    ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
     13 August 2026
    लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
     13 August 2026
    पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
     12 August 2026
    इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
     12 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
    Advt.