एण्ड टीवी के 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' की भाई-बहन की प्यारी जोड़ी की तरफ से रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Updated on 31-07-2020 09:49 PM

मुंबई / एक भाई और बहन का रिश्ता सब संबंधों में सबसे सच्चा और प्यारा होता है। छोटे-छोटे झगड़े रातों-रात प्यार में बदल जाते हैं। एक मिनट पहले दोनों एक-दूसरे पर बर्तन फेक रहे होते हैं तो वहीं अगले ही पल एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं। एक भाई-बहन का होना आपको जिंदगी भर के लिए एक दोस्त देता है जो जरूरत पड़ने पर हमेशा आपके पास मौजूद होता है। हर साल भाई- बहन के इस अटूट बंधन को मनाने के लिए एक त्यौहार आता है- रक्षाबंधन। जिसमें आप उपहार, मिठाईयां और एक वचन देते हुए कहते हैं, "मैं जिंदगी भर तुम्हारी रक्षा करूंगा।" इसी तरह का बंधन एण्ड टीवी के शो 'गुड़िया हमाई सभी पे भारी' के भाई-बहन की सबसे प्यारी जोड़ी, गुड़िया (सारिका बहरोलिया) और पप्पू (मनमोहन तिवारी) भी शेयर करते हैं. जो आगामी एपिसोड में रक्षाबंधन का जश्न मनाते हुए नजर आएंगे।

एण्ड टीवी के शो गुड़िया हमारी सभी पे भारी में गुड़िया का किरदार निभाने वाली सारिका बहरोलिया तीन महीने के लंबे लॉकडाउन के बाद अपने ऑन-स्क्रीन भाई मनमोहन तिवारी के साथ फिर से जुड़ने को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, "इस रक्षा बंधन मैं अपने भाइयों से मिलने ग्वालियर नहीं जा पाउंगी, लेकिन मुंबई में मेरे एक और भाई है, मनमोहन तिवारी। मुझे आज भी याद है, जब मैं पहली बार उनसे गुड़िया हमारी सभी पे भारी के सेट पर मिली थी, वो बहुत ही विनम्र और दयालु थेआखिरकार जब हमने शूटिंग शुरू की, तब मुझे ये पूरा भरोसा हो गया कि वो हमेशा मेरे लिए खड़े हैं. किसी नए शहर में जाकर, ऐसे लोगो को तलाशना बहुत कठिन होता है जिसपर आप विश्वास कर सकें। मैं मनमोहन भैया पर आंख बांध करके विश्वास कर सकती हूं और ये एक ऐसी चीज है जो समय के साथ एक-साथ काम करते हुए और मजबूत हुई हैमैं शब्दों में बया नहीं कर सकती कि दोबारा उनके साथ शूटिंग करके मैं कितनी खुश हूं। एपिसोड में हम दोनों के साथ में सीन है जिसमें मैं उन्हें राखी बांध रही हूं और वो मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं। मुझे ऐसा लगा मैं घर वापस आ गई हूं और परिवार के साथ राखी मना रही हूं। ये सबसे अच्छा रक्षाबंधन गिफ्ट है जो मुझे इस साल मिला है।"

गुड़िया के ऑन-स्क्रीन भाई पप्पू की भूमिका निभाने वाले मनमोहन तिवारी ने कहा, "जैसे पप्पू के लिए गुड़िया है, वैसे ही मेरे लिए सारिका है। गुड़िया और मेरा बंधन जितना दर्शक ऑन-स्क्रीन देखते हैं उससे भी बहुत ज्यादा है। वो हमारे शो की सबसे युवा सदस्य है। तो मैं स्वाभाविक रूप से उसकी सुरक्षा का ध्यान रखता हूं। वो बहुत ही मासूम है,और उसमें काफी बचपना है, इसलिए मैं हमेशा उस पर नजर रखता हूं। वो मेरे दिल के बहुत ही करीब है मेरी बहन की तरह है। अगर आपकी बहन है, तो इस रक्षाबंधन उसे बताएं कि आप उससे कितना प्यार करते हैं। वही सबसे ज्यादा खूबसूरत गिफ्ट होगा जो आपने अब तक उसे दिया होगाआप सभी को और मेरी छोटी सी प्यारी सी गुड़िया को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' के रक्षाबंधन के एपिसोड्स देखिए, सोमवार से शुक्रवार, रात रात 8 बजे, सिर्फ एण्ड टीवी पर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.