हरभजन को पसंद है रोहित की बल्लेबाजी, बुमराह की गेंदबाजी

Updated on 30-01-2022 06:50 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह के पसंदीदा बल्लेबाज रोहित शर्मा जबकि पसंदीदा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। हरभजन के अनुसार रोहित का प्रदर्शन सभी प्रारूपों में असाधारण रहा है। रोहित चार टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक और वनडे में तीन दोहरे शतक के साथ एकमात्र बल्लेबाज हैं। हरभजन ने कहा कि वह इस बल्लेबाज को सभी प्रारूपों में खेलते हुए देखना पसंद करते हैं।

 हरभजन ने कहा कि आने वाले समय में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। हरभजन को लगता है उनसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि टी20 हो, वनडे क्रिकेट हो, टेस्ट क्रिकेट हो रोहित जब बल्लेबाजी कर रहा हो तो वह अविश्वसनीय होता है। उसके पास इतना समय है, वह बल्लेबाजी को बहुत आसान बनाता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित शायद विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली भी उतने ही अच्छे हैं पर जब रोहित खेलते हैं तो उनका स्तर बिल्कुल अलग होता है। इसलिए रोहित मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं। वहीं  हरभजन ने कहा कि गेंदबाजी की बात करें तो उन्हें बुमराह पसंद हैं। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों में मुझे लगता है कि  बुमराह एक अलग वर्ग से हैं। टी20, वनडे या टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो बुमराह शीर्ष स्तर के गेंदबाज हैं। ये मेरे दो पसंदीदा खिलाड़ी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.