आईपीएल के 2022 वें सत्र में सलाहकार, मार्गदर्शक के रुप में सामने आ सकते हैं हरभजन

Updated on 08-12-2021 08:16 PM

मुम्बई पूर्व आफ स्पिनर हरभजन सिंह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की एक बड़ी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते हैं। आईपीएल के पहले चरण में हरभजन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे लेकिन लीग के यूएई चरण में एक भी मैच नहीं खेले। उम्मीद है कि हरभजन अगले हफ्ते प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा करेंगे और इसके बाद उनके कुछ फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ से जुड़ने की पेशकश में से किसी एक को स्वीकार करने की उम्मीद है।

यह भूमिका सलाहकार, मार्गदर्शक या सलाहकार समूह का हिस्सा बनने की हो सकती है हालांकि वह जिस फ्रेंचाइजी से बात कर रहा है वह उसके अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है। वह नीलामी में खिलाड़ियों को चुनने में भी फ्रेंचाइजी की मदद करने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

हरभजन ने हमेशा खिलाड़ियों को निखारने में रुचि दिखाई है और एक दशक तक मुंबई इंडियन्स से जुड़े रहने के दौरान बाद के वर्षों में टीम के साथ उनकी यही भूमिका थी। गौरतलब है कि पिछले साल केकेआर के साथ जुड़े रहने के दौरान हरभजन ने वरूण चक्रवर्ती का मार्गदर्शन करने में काफी समय बिताया। आईपीएल के पिछले सत्र की खोज रहे वेंकटेश अय्यर ने इससे पहले खुलासा किया था कि हरभजन ने केकेआर की ओर से उनके एक भी मैच नहीं खेलने से पहले कुछ नेट सत्र के बाद कहा था कि वह लीग में सफल रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.