हरभजन सिंह ने चुनी पाकिस्तान के खिलाफ 'महामुकाबले' के लिए भारत की प्लेइंग

Updated on 20-10-2022 06:02 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 23 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इस महामुकाबले से पहले क्रिकेट पंडित और पूर्व क्रिकेटर भारतीय प्लेइंग इलेवन और सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में पूर्वभारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ना तो ऋषभ पंत को जगह दी है और ना ही आर अश्विन को। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण में उन्होंने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के साथ अर्शदीप को चुना है। हरभजन ने हर्षल पटेल को भी पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है।


स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए हरभजन सिंह ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनते हुए कहा 'मुझे लगता है कि टीम सीधी-सीधी है। मुझे लगता है कि टीम सीधी है। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल टीम में होंगे। उनके साथ युजी चहल खेलेंगे। उसके बाद अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा होंगे।'


हरभजन सिंह ने इस दौरान अश्विन को टीम में ना चुनने का कारण भी बताया। उनका कहना है कि टी20 क्रिकेट में भारत उनकी बल्लेबाजी पर ज्यादा भरोसा नहीं कर सकता। वहीं अक्षर गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देते हैं।


पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि आर अश्विन को मौका मिलेगा क्योंकि अक्षर पटेल की मौजूदगी से बल्लेबाजी थोड़ी लंबी दिखती है। अगर अक्षर पटेल नहीं खेलते हैं, तो आप टी20 में आर अश्विन की बल्लेबाजी पर इतना निर्भर नहीं रह सकते, वह सबसे लंबे प्रारूप में अच्छे हैं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.