मैक्सवेल की इंडियन वाइफ को बुरा-भला कहने वालों पर भड़के हरभजन सिंह, जमकर लगाई लताड़

Updated on 21-11-2023 01:19 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में भारत का ऑस्ट्रेलिया से हारना निश्चित रूप से भारत के क्रिकेट प्रशंसकों को निराश कर गया है। फैंस रोते दिखे तो कुछ फैंस अपना आपा खो बैठे और ऐसी गलती कर बैठे, जो हमेशा अपमानजनक होता है। कुछ फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय मूल की पत्नी विनी रमन को ट्रोल किया। इस पर विनी ने पोस्ट शेयर करते हुए करारा जवाब भी दिया था। अब इस पर हरभजन सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए लताड़ लगाई है।

उन्होंने लिखा- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को ट्रोल करने की खबरें पूरी तरह से खराब हैं। हमने अच्छा खेला, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम से बेहतर क्रिकेट के कारण फाइनल हार गए... इतना ही। खिलाड़ियों और उनके परिवारों को ट्रोल क्यों किया जाए? सभी क्रिकेट प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे इस तरह का व्यवहार बंद करें। गरिमा अधिक महत्वपूर्ण हैं।


इससे पहले विनी ने लिखा, 'मेलबर्न - सिंगापुर - दिल्ली - धर्मशाला - अहमदाबाद - मुंबई - पुणे - कोलकाता -अहमदाबाद - सिंगापुर - मेलबर्न... एक जीवन भर की यात्रा जिसे लोग याद नहीं रखेंगे...। यह सच है कि एक भारतीय होने के नाते वह देश का समर्थन भी कर सकती हैं, जहां उसका जन्म हुआ और उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उसके पति और उसके बच्चे के पिता जिस टीम में खेलते हैं। #nobrainer.. शांत हो जाइए गोली मारो... फोकस करने के लिए उससे कहीं अधिक मुद्दे हैं।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में 6 विकेट से हराया था। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम की हार के साथ ही तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का ख्वाब भी टूट गया था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम 10 मैच लगातार जीतकर फाइनल में पहुंची थी और टूर्नामेंट जीतने के लिए फेवरिट थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.