पाकिस्तानियों के हिमायती बन रहे थे हरभजन सिंह, ग्रीम स्मिथ ने क्लास लगा दी

Updated on 28-10-2023 03:00 PM
चेन्नई: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सबसे रोमांचक मैच बीते शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। यह एक ऐसा मैच था, जिसमें आखिरी गेंद तक नहीं पता था कि कौन जीतने वाला है। हालांकि अंत में जीत साउथ अफ्रीका की ही हुई, वह महज 1 विकेट से मैच जीत गए।

पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाकर आउट हो गई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। यह बाबर सेना की इस वर्ल्ड कप में लगातार चौथी हार है। हालांकि भारतीय पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान की इस हार का कारण खराब अंपायरिंग को बताया है। वहीं भज्जी के रिएक्शन का जवाब फिर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भी दिया है।

भज्जी ने खराब अंपायर को बताया पाक की हार की वजह
दरअसल, साउथ अफ्रीका की पारी के 46वें ओवर में हारिस रऊफ ने तबरेज शम्सी को लगभग एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था। लेकिन अंपायर कॉल की वजह से शम्सी बच गए। इस पूरे मामले को लेकर हरभजन सिंह ने एक्स पर ट्वीट किया। हरभजन ने कहा, ' खराब अंपायरिंग और खराब रूल की वजह से पाकिस्तान हार गया। आईसीसी को यह रूल बदलना चाहिए। अगर बॉल स्टंप को लग रही है तो अंपायर ने आउट दिया हो ा नहीं दिया हो क्या फर्क पड़ता है। नहीं तो टेक्नोलॉजी का क्या यूज है?'

बता दें कि इसी मुकाबले के दौरान साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन उसामा मीर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे और उन्होंने भी डीआरएश लिया था। लेकिन अंपायर कॉल की वजह से उन्हें वापसी डगआउट में जाना पड़ा था। ऐसे में हरभजन के ट्वीट का जवाब देते हुए ग्रीम स्मिथ ने कहा, 'भज्जी मुढे भी ऐसा ही लगता है जैसा तुम सोचते हो। लेकिन रासी और साउथ अफ्रीका भी ऐसा सोच सकते हैं?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.