हार्दिक-क्रुणाल से सौतेले भाई ने बिजनेस में धोखाधड़ी की:दोनों को 4.3 करोड़ रुपए का नुकसान

Updated on 12-04-2024 01:13 PM

मुंबई पुलिस ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के सौतेले भाई (स्टेप ब्रदर) वैभव पंड्या की एक हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तारी की है। कथित तौर पर बिजनेस पार्टनरशिप में वैभव ने पंड्या ब्रदर्स के साथ लगभग 4.3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, 37 साल के वैभव को मुंबई पुलिस की इकोनॉमी ऑफेंस ब्रांच ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, तीनों भाईयों ने तीन साल पहले पॉलिमर का बिजनेस शुरू किया था। इसमें क्रिकेटर भाइयों (क्रुणाल और हार्दिक) को 40-40% निवेश करना था, जबकि वैभव को 20% योगदान देना था।

ऑपरेशन्स भी देखने का जिम्मा भी उन्हीं पर था। प्रॉफिट शेयर का बंटवारा भी ऐसे ही तय हुआ था। हालांकि, पंड्या ब्रदर्स ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

बिना बताए नई फर्म बनाई, बदनाम करने की धमकी दी
वैभव पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपने सौतेले भाइयों को बिना बताए उसी बिजनेस में एक और फर्म बनाई। वैभव ने खुद के प्रॉफिट का हिस्सा 20% से बढ़ाकर 33.3% कर दिया। इससे पंड्या ब्रदर्स को 3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

वैभव ने बिना किसी को बताए पार्टनरशिप फर्म के खाते से एक करोड़ से ज्यादा की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। हार्दिक और क्रुणाल ने जब जवाब मांगा तो उसने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद पंड्या ब्रदर्स ने पुलिस में शिकायत की।

हार्दिक और क्रुणाल ने वडोदरा में क्रिकेट सीखा
हार्दिक और क्रुणाल की मां का नाम नलिनी और पिता का नाम हिमांशु पंड्या है। पिता सूरत में बिजनेस करते थे, लेकिन बेटों को क्रिकेट सिखाने के लिए परिवार को लेकर वडोदरा में बस गए थे। वडोदरा में ही पंड्या ब्रदर्श ने किरण मोरे की एकेडमी में क्रिकेट खेलना सीखा। जनवरी 2021 में हिमांशु पंड्या का निधन हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक और क्रुणाल के 2 भाई और भी हैं। जिनके नाम वैभव और गौरव हैं, इनमें वैभव ने क्रुणाल और हार्दिक के साथ धोखाधड़ी की।

हार्दिक ने सर्बियन मॉडल और डांसर नताशा स्टैनकोविक से जनवरी 2020 में शादी की। जुलाई 2020 में नताशा ने बेटे अगस्त्या को जन्म दिया।

क्रुणाल भी शादीशुदा हैं, उन्होंने 2017 में पंखुड़ी शर्मा से शादी की। 2022 में घर बेटे के रूप में पहले बच्चे का जन्म हुआ। नाम कविर है।

हार्दिक, क्रुणाल फिलहाल IPL में हिस्सा ले रहे हैं

दोनों क्रिकेटर भाई फिलहाल IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) खेल रहे हैं, जहां हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं क्रुणाल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े है। हार्दिक के लिए पिछले कुछ महीने बेहद मुश्किल भरे रहे, क्योंकि वह 2023 वर्ल्ड कप के दौरान लगी टखने की चोट से उबर गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.