IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान बने हार्दिक पंड्या, धोनी किस नंबर पर, रोहित शर्मा तो टॉप-5 में भी नहीं

Updated on 26-04-2023 07:27 PM
अहमदाबाद: सर्वाधिक पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर टशन भरी जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन चुके हैं। दरअसल, डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने बीती रात जैसे ही मुंबई को 55 रन के बड़े अंतर से हराया, ब्रॉडकास्टर्स ने कप्तानों की सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत की लिस्ट सामने रख दी। यह तुलना न्यूनतम 20 मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों पर की गई। लिस्ट में हार्दिक पंड्या 21 मैच में 15 जीत, पांच हार और 75 परसेंट विनिंग मार्जिन के साथ टॉप पर हैं।
दूसरे नंबर पर धोनी
217 मैच में 128 जीत और 88 मुकाबले गंवाने वाले एमएस धोनी का विनिंग परसेंट 58.99 है और वह हार्दिक के बाद दूसरे नंबर पर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा पांच ट्रॉफी जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा तो टॉप-5 में भी नहीं आते। 149 मैच में 83 जीत, 65 हार और 56.08 के विनिंग परसेंट के साथ वह आठवें नंबर पर हैं। हिटमैन से ऊपर सचिन तेंदुलकर, स्टीव स्मिथ, अनिल कुंबले, ऋषभ पंत और शेन वार्न सरीखे दिग्गज हैं।
मुंबई की खराब गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए शुभमन गिल (56 रन, 34 गेंद) की तेज पारी के बावजूद 13 ओवर तक गुजरात टाइटंस को चार विकेट पर 103 रन के स्कोर तक ही पहुंचने दिया था। मगर अपनी पावर हिटिंग के बूते गुजरात टाइटंस ने अंत में टोटल को 207/6 तक पहुंचा दिया जोकि उनका आईपीएल का अभी तक का हाईएस्ट टोटल रहा।
अफगान शेरों का हमला
जवाब में मुंबई की पारी अफगानी स्पिनर्स राशिद खान (2/27) और नूर अहमद (3/37) के सामने ढेर हो गई। नेहल वढ़ेरा (40) और पीयूष चावला (18) ने सातवें विकेट के लिए 24 गेंद पर 45 रन जोड़ कर मुंबई को शर्मनाक हार से बचाया। पुछल्ले बल्लेबाजों ने छुट-पुट योगदान से टीम टोटल को 152/9 तक पहुंचाकर हार के अंतर को कम किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.