हार्दिक पंड्या पर 12 लाख का जुर्माना:पंजाब के खिलाफ ओवररेट धीमा था, फील्डिंग प्रतिबंध भी लगा

Updated on 19-04-2024 02:53 PM

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मोहाली में गुरुवार को पंजाब किंग्स इलेवन (PBKS) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते पंड्या पर जुर्माना लगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

IPL के 17वें सीजन में गुरुवार को मुंबई इंडियसं ने पंजाब को 9 रन से हराया। मोहाली में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 53 बॉल पर 78 रन बनाए। पंजाब 19.1 ओवर में 183 रन पर आउट हो गई।

IPL ऑफिशियल्स ने कहा कि इस सीजन टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

आखिरी ओवर में पंजाब को चाहिए थे 12 रन
पंजाब को जीत के लिए आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे। मुंबई की टीम तय वक्त पर ओवर करने से पिछड़ गई। इसके चलते आखिरी ओवर में पंड्या 5 की जगह सिर्फ 4 प्लेयर बाउंड्री पर भेज पाए। पंजाब की टीम 2 रन ही बना पाई। इस तरह पंजाब को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा।

श्रेयस अय्यर पर लगा था 12 लाख का जुर्माना
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कोलकाता में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते अय्यर पर जुर्माना लगा।
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए। सुनील नरेन ने 56 बॉल पर 109 रन बनाए। राजस्थान ने 20 ओवर खेलकर 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना दिए। 

संजू पर लगा था 12 लाख का जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते संजू पर जुर्माना लगा। टॉस हार कर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए। 197 रन का टारगेट गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

श्रेयस अय्यर पर लगा था 12 लाख का जुर्माना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कोलकाता में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते अय्यर पर जुर्माना लगा। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए। सुनील नरेन ने 56 बॉल पर 109 रन बनाए। राजस्थान ने 20 ओवर खेलकर 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना दिए।

पंत पर 24 लाख का फाइन लगा था दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत पर लगातार दो मैचों में स्लोर ओवर रेटिंग के लिए जुर्माना लग चुका है। IPL के 16वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ पंत पर 24 लाख रुपए का फाइन लगाया गया था। यही नहीं पंत के अलावा दिल्‍ली कैपिटल्‍स के इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्‍लेइंग-11 का हिस्‍सा रहे खिलाड़‍ियों पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया था। इससे पहले, चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ हुए पिछले मैच में भी वे स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए थे, लेकिन सीजन की पहली गलती होने की वजह से 12 लाख का फाइन लगाया गया था।

गिल पर लगा था 12 लाख का जुर्माना
इस सीजन के 7वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में जुर्माना लगा था।। टीम के कप्तान गिल पर भी स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इस मैच चेन्नई ने गुजरात टाइटंस (GT) को 63 रन से हराया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.