हार्दिक पंड्या ने मेरे मन पर गहरा प्रभाव छोड़ा, वह हमेशा सीखने के लिए तत्पर रहते : गैरी कर्स्टन

Updated on 08-06-2022 10:34 PM

मुंबई भारत के विश्व कप विजेता कोच गैरी कर्स्टन ने पहली ही बार में गुजरात टाइटंस को आईपीएल का खिताब दिला दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह कप्तान हार्दिक पंड्या ने उनके मन पर गहरा प्रभाव छोड़ा हैं। आईपीएल विजेता बनते ही पंड्या की जिंदगी बदल गई, जो लोग उनकी आलोचना कर रहे थे वे अब तारीफ करते नहीं थकते हैं।

 गैरी कर्स्टन ने कहा, मैं हार्दिक पांड्या से प्रभावित हुआ हूं। उन्हें पहले से अच्छी तरह से नहीं जानता था। वह यह क्रिकेटर हैं, जो सहज रूप से खेलते हैं और खेल को आगे बढ़ाते हैं। वह हमेशा सीखने के लिए तत्पर रहते हैं। वह अपने खिलाड़ियों को सुधारना और समझना चाहते हैं। कर्स्टन ने बताया कि पंड्या की अगुवाई वाली टाइटंस ने 2022 आईपीएल चैंपियन बनने के लिए हर मोर्चे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।


कर्स्टन ने कहा, वह एक शानदार क्रिकेटर हैं, लेकिन जो चीज उन्हें सबसे अलग करती है, वह सीखने की उत्सुकता है। वह उन सीखने की चाह रखने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। हमने देखा है कि कैसे नेतृत्व उनके अंदर स्वाभाविक रूप से आया है।" पंड्या टाइटंस के लिए 15 पारियों में 487 रन के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और आठ विकेट लेकर तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। कर्स्टन ने कहा, वह एक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं, जो आपके लिए गेम जीत सकता है।

वह टी-20 में सबसे बड़े फिनिशरों में से एक हैं।" कप्तान के रूप में अपने पहले सीजन में पीठ की चोट से उबरने और हाल ही में टी 20 विश्व कप के भूत को पीछे छोड़ते हुए पंड्या ने जिम्मेदारी ली और साबित करके दिखाया। कर्स्टन ने कहा, 'यह उनका शानदार गुण है। वह आकर्षक हैं और खिलाड़ियों को समझने की कोशिश करते हैं, ताकि अपने साथियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा सकें।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.