भारतीय टीम की कप्तानी के लिए सबसे बेहतर रहेंगे हार्दिक : वेंगसरकर

Updated on 26-06-2022 08:50 PM

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने कहा है कि भविष्य में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कप्तानी के लिए सबसे बेहतर रहेंगे। युवा खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम अभी हार्दिक की कप्तानी में आयरलैंड दौरे पर गयी है। यह टीम अपने इस दौरे में दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

 चयन समिति के प्रमुख रहे वेंगसरकर का मानना है कि जिस तरह से इस ऑलराउंडर ने चोट लगने के बाद वापसी की है वह शानदार है। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की होगी और कप्तान के तौर पर उन्होंने अच्छा किया था। इससे साबित होता है कि वह एक अच्छे ऑलराउंडर हैं।

 गौरतलब है कि पांड्या की कप्तानी में नई टीम गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के 15 वें सत्र का खिताब जीता था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाज कर टीम को मुश्किल समय में संभाला था।
वेंगसरकर ने कहा कि आईपीएल में जब वह फाइनल में बल्लेबाजी करने आए तो 2 विकेट गिर चुके थे। तब उन्होंने कप्तान के तौर पर एक छोर संभाला और अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। एक ऑलराउंडर हमेशा ही टीम के लिए महत्वपूर्ण रहता है। ऐसे में यह चयनसमिति पर है कि वे क्या सोचते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.