छोटे प्रारुप पर ध्यान देने रणजी ट्रॉफी नहीं खेलेंगे हार्दिक

Updated on 08-02-2022 05:51 PM

नई दिल्ली ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 10 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी सत्र में नहीं खेलेंगे। पांड्या ने सीमित ओवरों की टीम में वापसी पर ध्यान देने के लिए ही रणजी सत्र से बाहर रहने का फैसला किया है। पांड्या के नहीं खेलने के कारण केदार देवधर को बड़ौदा टीम की कप्तानी करेंगे वहीं विष्णु सोलंकी को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गयी है।

बड़ौदा क्रिकेट संघ ने टूर्नामेंट के पहले चरण के लिए जिस 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है उसमें पांड्या शामिल नहीं है। वह सर्जरी के बाद फिटनेस हासिल करने के लिएरिहैबिलिटेशन' प्रक्रिया को देखते हुए पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर है।

पिछले साल टी20 विश्व कप में वह गेंदबाजी नहीं कर पाये थे , इसी कारण उन्हें अब टीम में जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने दिसंबर 2018 के बाद से ही टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है हालांकि वह आईपीएल के जरिये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर अपनी पफिटनेस साबित करना चाहेंगे। आईपीएल में वह नई आईपीएल टीम अहमदाबाद टीम के कप्तान बनाये गये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी।…
 12 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 18 वर्षीय बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ खेले…
 12 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के…
 12 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है। चोपड़ा का मानना है कि…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
Advt.