तीसरे T20 में हार्दिक इस IPL स्टार पर खेलेंगे सबसे बड़ा जुआ, थर-थर कांपेगी वेस्टइंडीज

Updated on 08-08-2023 01:55 PM
प्रोविडेंस: वेस्टइंडीज में जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में अब तक भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। खेले गए शुरुआती दोनों टी20 में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कप्तान हार्दिक पंड्या ने अब तक सब कुछ ट्राई किया लेकिन कोई भी चीज उनके हक में नहीं गई। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाना है। यह मैच पंड्या एंड कंपनी के लिए करो या मरो का है। ऐसे में कप्तान इस मुकाबले में अपना सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी उतारेंगे। जो कैरेबियाई टीम को अकेले दम पर तहस-नहस कर देगा। इस खिलाड़ी ने कम उम्र में ही काफी नाम कमा लिया है। अब वह टी20 में भी तहलका मचाने को तैयार है।

हार्दिक पंड्या तीसरे टी20 में इस प्लेयर पर खेलेंगे सबसे बड़ा जुआ
हम किसी और की नहीं बल्कि बात कर रहे हैं मुंबई के लिए डोमेस्टिक में और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में कोहराम मचाने वाले यशस्वी जायसवाल की। जायसवाल ने आईपीएल में अपने नाम का डंका बजाने के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भी धमाल मचाया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था।

यशस्वी ने पहले ही टेस्ट में दमदार शतक ठोका था। उन्होंने 171 रन की गजब पारी खेली थी। जायसवाल की एंट्री इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी हीरो से कम नहीं थी। वहीं अब हार्दिक उनपर टी20 में भी सबसे बड़ा जुआ खेलने वाले हैं। जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हैं। लेकिन उन्हें अब तक मौका नहीं मिला। हालांकि अब तीसरे टी20 में कप्तान पंड्या उनको मौका देना जरूर चाहेंगे। वह कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में अपनी हिटिंग से सबसो पहले ही वाकिफ करवा रखा है। अब वह टी20 इंटरनेशनल में भी तूफान लाने को तैयार हैं।

आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसनाल का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने खेले गए 14 मैचों में 48.08 की गजब औसत से बल्लेबाजी करते हुए 625 रन ठोके थे। उनका स्ट्राइक रेट आईपीएल 2023 में 163.61 का था। उनके बल्ले से बीते सीजन 5 अर्धशतक और 1 शतक भी देखने को मिला था। बहरहाल, अगर जायसवाल को तीसरे टी20 में मौका मिलता है तो वह टीम के लिए एक मैच विनिंग पारी खेल सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.